Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना की घर में एंट्री से जोश में आए फ़ैंस, बोले- शहनाज़ गिल की खुलेगी पोल
Bigg Boss 13 हिमांशी खुराना और शहनाज़ गिल के बीच काफ़ी पहले से छत्तीस का आंकड़ा है। हिमांशी ने बताया था कि शहनाज़ ने उन्हें एक वीडियो के ज़रिए बुरा-भला कहा था।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 13' में नये कंटेस्टेंट्स के आने के बाद से हालात काफ़ी बदलने वाले हैं। इन बदले हुए हालात में घरवालों की समीकरणें भी बदलने वाले हैं। बिग बॉस के फैंस शो में आने वाले तूफ़ान की आहट महसूस करने लगे हैं। ख़ासकर, शहनाज़ गिल और हिमांशी खुराना की वजह से बिग बॉस में हंगामों की डोज़ बढ़ने के आसार लगने लगे हैं।
हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 में एंट्री ले ली है। रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में हिमांशी को घर के अंदर दिखाया जाएगा, जिसकी क्लिप कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया में जारी की है। इस क्लिप में हिमांशी के घर में घुसते ही शहनाज़ गिल की प्रतिक्रिया दिखाई गयी है, जिनके होश हिमांशी को घर के अंदर देखकर उड़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमांशी खुराना के घर में आते ही शहनाज़ गिल के उड़े होश, बोलीं- मुझे बेइज़्ज़ती नहीं करवानी!
इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि शहनाज़ का मुखौटा अब उतर जाएगा। एक यूज़र ने लिखा- नौटंकी। सना का रियल फेस क्या है सबको पहले से पता है। लाइव आकर गाली दी है। बिग बॉस में ऐसे कर रही है, जैसे मासूम हो। क्लास ली गयी किसी और की, और शहनाज़ की तारीफ़। उसकी बातों से पता चलता है।
एक दूसरे यूज़र ने लिखा- क्यो हो गया है पंजाब की कटरीना को। इतना तड़प रही है। जैसे बिन पानी की मछली। अभी क्या हुआ, जिसके बारे में इतना बोलती रहती है। उस पारस छाबड़ा को पकड़कर इतना रोना? एक यूज़र ने लिखा- अभी तो तमाशा शुरू हुआ है। दूसरे यूज़र ने लिखा- जो चोर होते हैं, उन्हें ही ऐसा फील होता है बदनाम होने नहीं आयी। ख़ुद को पता है ना बाहर क्या किया है। पोल जो खुलेगी। इसलिए डर लग रहा है। कुछ ग़लत ना किया होता तो डट के सामना करती। ऐसे पागलों की तरह नहीं रोती। एक यूज़र ने लिखा कि वो बार-बार वीडियो प्ले करके शहनाज़ का चेहरा देख रहे हैं।
Jo chor hote unhe hi aisa feel hota hai badnam hone nai ayi khud ko pta hai na bahr kya kya kiya hai poll jo khulegi is lite dar lg rha hai agr kuch glt na kiya hota to dat k samna krti aise paglo ki trh nai roti
Nautanki. Sana ka real face kya hai sabko already pata hai except Bhokla Bhakts .Ma behen ki gali di wo v live aake, hahah aur BB mai pretend kar rhi hai innocent 🤣.Class li gyi Kisik aur ko, aur Sehnazz ko tarif.Himanshi class uski baato se pata chalte hai. Genuine nd standard— Babita Deka🌸 (@BabitaDeka12) November 3, 2019
Hai hai kya ho kya geya hai Punjab ki Katrina ko? Itna tarap rehi hai , jaise bin pani ki machli...abhi kya hua jiske baare mein itna bolti rehti hai uss #ParasChhabra ko pakad ke itna Rona?🤔 #WELOVEPARAS #BiggBoss13 #WeekendKaVaar— PRITHA BANIK MITRA (@PRITHABANIK) November 3, 2019
Abhi toh tamasha shuru hua h.. 😂😂😂👏👏— ViJay Gahlot (@iam_vijuu) November 3, 2019
Jo chor hote unhe hi aisa feel hota hai badnam hone nai ayi khud ko pta hai na bahr kya kya kiya hai poll jo khulegi is lite dar lg rha hai agr kuch glt na kiya hota to dat k samna krti aise paglo ki trh nai roti— Kritika Sharma🌸🌸🌸 (@Kritika61391869) November 3, 2019
Am I the only one who is replaying the clip again and again to see #Shehnaaz's real face? 😂🤣😂
What a twist #BiggBoss🙌🏻 Rightly said by @BeingSalmanKhan no one is bigger than the show💯👏🏻
#HimanshiKhurana #BiggBoss13 #BB13— Bhavisha Makhijani (@Bhavimakhijani) November 3, 2019
#HimanshiKhurana doesn't seem that she came to win, but she definitely came to make sure she can make #ShehnaazGill #bb13 journey hell.— Anuja R. Jadhav🇮🇳 (@Ar_AnujaJadhav) November 3, 2019
Dear #Shehnaaz baby Abhi Toh Party Shuru Hui Hai 😭😭😭😭— Mahi (@Mahi10296) November 3, 2019
हिमांशी खुराना और शहनाज़ गिल के बीच काफ़ी पहले से छत्तीस का आंकड़ा है। हिमांशी ने बिग बॉस में एंट्री के वक़्त बताया था कि शहनाज़ ने उनके और उनकी मां के बारे में काफ़ी बुरा-भला कहा था, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया था। बता दें कि रविवार को फ़र्स्ट फ़िनाले के तहत शेफाली बग्गा घर से बेघर हो चुकी हैं, जबकि रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी को सीक्रेट रूम में भेजे जाने की ख़बर है। इस हफ़्ते से घर में हिमांशी के अलावा शेफाली जरीवाला, अरहान ख़ान और हिंदुस्तानी भाऊ ने एंट्री ले ली है।