विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss Day 1 Highlights: पहले दिन ही हुआ झगड़ा, कंटेस्टेंट्स को राशन के लिए करना पड़ा ये काम

By Mohit PareekEdited By:
Published: Tue, 01 Oct 2019 08:23 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 11:24 AM (IST)

Bigg Boss 13 Day 1 Highlights बिग बॉस का पहला दिन झगड़ा टास्क और रोमांस में गुजर गया। पहले दिन ...और पढ़ें

Bigg Boss Day 1 Highlights: पहले दिन ही हुआ झगड़ा, कंटेस्टेंट्स को राशन के लिए करना पड़ा ये काम
Bigg Boss Day 1 Highlights: पहले दिन ही हुआ झगड़ा, कंटेस्टेंट्स को राशन के लिए करना पड़ा ये काम

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस के 13वें सीजन की शुरुआत हो गई है और इस बार का सीजन काफी मजेदार हो सकता है, क्योंकि घरवालों ने पहले ही दिन से गेम को रोचक बनाना शुरू कर दिया है। इस बार सलमान खान की जगह एक्ट्रेस अमीषा पटेल बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को टास्क देती हुई नजर आ रही हैं, जो इस सीजन में घर में एक मालकिन का रोल अदा करने जा रही हैं। अगर आप सोमवार को शो नहीं देख पाए हैं तो यहां देख लीजिए... आखिर पहले दिन घर में क्या क्या हुआ...

Bigg Boss 13 Day 1 Highlights

- पहले दिन अमीषा पटेल यानी मालकिन की एंट्री 'कहो ना प्यार है' गाने के डांस के साथ होती है। इसके बाद अमीषा सभी प्रतिभागियों से मिलती हैं। उसके बाद पहले दिन ही टास्क का दौर भी शुरू हो जाता है। पहले दिन ना सिर्फ टास्क हुए, बल्कि प्रतिभागियों में बहस भी देखने को मिली।

- अमीषा पटेल पहले दिन पहला टास्क करवाती है, जिसका का उद्देश्य राशन जुटाना होता है। इस टास्क के लिए सभी प्रतिभागियों को 10 मिनट का वक्त दिया जाता है और कंटेस्टेट्स को अपने मुंह से राशन का सामान एक दूसरे को पास करना होता है। जितना प्रतिभागी अपने मुंह से दूसरे तक सामान पहुंचा देंगे, उन्हें उतना ही राशन मिलेगा।

- इसी बीच अमीषा मालकिन चाहती है टास्क में अबु मलिक और असीम को टास्क देती हैं, जिसमें उनके शरीर पर लड़कियों की ओर से कुछ लिखने के लिए कहा जाता है। इसके बाद अबु मलिक और असीम की टीशर्ट उतारनी पड़ी और लड़कियों को कहा गया कि वो उनके शरीर पर लिखें कि इससे लड़कियों पर उनका क्या इंप्रेशन पड़ा।

- वहीं बीच- बीच में दिखाया जाता है कि घर वाले नाश्ते के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। पहले दिन ही पारस और सईम के बीच जम्मू को लेकर भी बहस होती है, जिसमें जम्मू की लड़कियों को लेकर किए जाने वाले कमेंट के बारे में भी बात की जाती है।

- 'मालकिन चाहती है' नाम का एक टास्क होता है, जिसमें अमीषा पटेल कंटेस्टेंट सिद्धार्थ डे को स्विमिंग पूल में उतरवाती है और गाना गाने के लिए कहती हैं। वहीं अबु मलिक भी स्विमिंग पूल में उतरकर अमीषा के लिए गाना गाते हुए दिखाई दिए। अमीषा 2 ब्लैक हार्ट लेकर आती है और दोनों हार्ट लड़कों को देती है। इसके बाद बिग बॉस अमीषा को घर से बाहर आने का आदेश देते हैं।