ऐसा क्या हुआ कि रात को 3 बजे विकी कौशल को मारनी पड़ी फ्रीज पर रेड, देखें तस्वीरें
Vicky Kaushal Raids His Fridge At 3 AM विकी कौशल अगली बार वीर उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता विकी कौशल बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। कुछ ही समय में विकी ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित करने में सफलता हासिल की हैं। अभिनेता को हाल ही में हॉरर फिल्म ‘भूत: द हॉन्टेड शिप’ में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चल पाई लेकिन विकी के प्रदर्शन की काफी प्रशंसा की गई थी।
रिलीज के बाद विकी अपने घर पर समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विकी ने इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया था, इसमें उन्हें 3 बजे रात को अपने फ्रिज पर रेड मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में विकी को फ्रिज से गाजर का हलवा का कटोरा लेते हुए देखा जा सकता है।
उन्होंने वीडियो पर कमेंट किया है, ‘3 am फ्रिज पर रेड सफल। गाजर का हलवा!’ ऐसा लग रहा है कि विकी को आधी रात भूख लगी थीं। इस बीच विकी लगातार कटरीना कैफ के साथ अपने रुमर्ड अफेयर को लेकर खबरों में बने रहते है। दोनों अक्सर पपराज़ी की पकड़ में आ जाते हैं। कटरीना को हाल ही में विकी की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी देखा गया था। दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में पुष्टि नहीं की हैं और ना ही इनकार किया है।
काम के मोर्चे पर विकी अगली बार वीर उधम सिंह की बायोपिक में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार कर रहे है और यह 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ होने वाली है। विकी के पास करण जोहर की अगली फिल्म 'तख्त' भी हैl इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज़ होने वाली है। सभी को इस फिल्म से बहुत अपेक्षाएं हैl इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होनेवाली हैंl