विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Youtube पर 'मंजुलिका' की आत्मा ने किया कब्जा, Bhool Bhulaiyaa 3 के व्यूज जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Published: Wed, 09 Oct 2024 06:06 PM (IST)

सिंघम अगेन के बाद अब कार्तिक आर्यन माधुरी दीक्षित की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया-3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका ...और पढ़ें

भूल भुलैया 3 को Youtube पर मिले इतने व्यूज/ फोटो- Youtube
भूल भुलैया 3 को Youtube पर मिले इतने व्यूज/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. Youtube पर छाया दो-दो मंजुलिका का साया
  2. भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को अब तक मिले इतने व्यूज
  3. सिंघम अगेन वर्सेस भूल भुलैया का जबरदस्त खेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्त्री-2' (Stree 2) के बाद एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर भूतों का साया मंडराने वाला है। दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में 'मंजुलिका' कहर मचाने आ रही है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर रिलीज किया है।

इस ट्रेलर में रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन को जहां कोई 'ठरकी' और कोई 'पाखंडी' कह रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोगों की 'मंजुलिका' को लेकर कंफ्यूजन काफी बढ़ चुकी है। हालांकि, इस ट्रेलर ने Youtube पर आते ही काफी धमाल मचाया, देखते-देखते ही देखते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर को गजब के व्यूज मिले।

अब तक भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को मिले कितने व्यूज?

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूल भुलैया-3' का ट्रेलर मेकर्स ने तकरीबन ढाई बजे रिलीज किया था। हॉरर कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर का लोगों को कितनी बेसब्री से इंतजार था, इस बात का अंदाजा आप इसके यूट्यूब व्यूज से ही लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन और Madhuri Dixit की दीपिका पादुकोण से हुई तुलना, फैंस बोले- इनके बीच है टफ कम्पटीशन

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया 3 को अब तक 30 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और मिनट के साथ ये बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार फिल्म में रूह बाबा भी डर से थर-थर कांपते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि इस बार एक नहीं उनके सामने दो-दो मंजुलिका होंगी।

bhool bhulaiyaa 3

'भूल भुलैया 3' सिंघम अगेन से लेगी बॉक्स ऑफिस पर पंगा

भूल भुलैया 2 साल 2022 में रिलीज हुई थी, तो इस फिल्म के आगे कोई नहीं था, लेकिन अब 2024 में कार्तिक आर्यन को पर्दे पर बाजीराव सिंघम से लड़ना होगा। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' भी दीवाली के खास मौके पर ही रिलीज हो रही है, जिसमें दीपिका पादुकोण से लेकर टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन में से कौन सी फिल्म दीवाली में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी और खूब नोट छापेगी ये तो वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: मंजुलिका के भेष में Madhuri Dixit ने दिया सरप्राइज, हॉरर और कॉमेडी का है जबरदस्त मेल