Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी किस पायदान पर हैं Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again, Highest Grossing फिल्म फ्रैंचाइजी और उनका कलेक्शन

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 06:01 PM (IST)

    भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन को सिनेमाघर में रिलीज हुए एक महीने से भी अधिक समय हो गया है। इस दौरान फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। शुरुआत में सिंघम अगेन ने जो हुंकार भरी वो अब सुस्त पड़ती नजर आ रही है जबकि भूल भुलैया 3 की मंजुलिका का कहर अब भी जारी है। आज आपको बॉलीवुड की फ्रेंचाइजी और उनके कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

    Hero Image
    भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का पूरा कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी स्टारर भूल भुलैया 3 रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर मास एक्शन एंटरटेनर सिंघम अगेन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अब तक भारत में 274.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूल भुलैया 3 ने की थी धीमी शुरुआत

    वहीं रोहित शेट्टी के निर्देशित में बनी सिंघम अगेन में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार नजर आए। इस फिल्म ने भूल भुलैया 3 से अच्छी शुरुआत की लेकिन बाद में बॉक्स ऑफिस पर इसके पैर लड़खड़ा गए। सिंघम अगेन ने भारत में 259.95 करोड़ का कलेक्शन किया।

    यह भी पढ़ें: Singham Again Box Office Day 30: सिंघम अगेन ने फिर भरी तेज हुंकार, शुक्रवार को उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन

    इसी के साथ भूल भुलैया 3 और सिंघम अगने दोनों फ्रेंचाइजी अब तक की शीर्ष 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म फ्रेंचाइजी की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। आज आपको इन्हीं के बारे में बताएंगे, कुछ फ्रेंचाइजी में तीन फिल्में शामिल हैं, कुछ में केवल दो फिल्में हैं और एक में चार फिल्में हैं।

    1. टाइगर- 823.46 करोड़ रुपये

    एक था टाइगर (2012) - 198.78 करोड़ रुपये

    टाइगर जिंदा है (2017) - 339.16 करोड़ रुपये

    टाइगर 3 (2023) - 285.52 करोड़ रुपये

    2. स्त्री- 756.92 करोड़ रुपये

    स्त्री (2018)- 129.90 करोड़ रुपये

    स्त्री 2 (2024)- 627.02 करोड़ रुपये

    3. बाहुबली - 629.69 करोड़ रुपये

    बाहुबली: द बिगिनिंग (2015)- 118.70 करोड़ रुपये

    बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) - 510.99 करोड़ रुपये

    4. गदर- 602.33 करोड़ रुपये

    गदर: एक प्रेम कथा (2001) - 76.88 करोड़ रुपये

    गदर 2 (2023)- 525.45 करोड़ रुपये

    5. भूल भुलैया - 505.49 करोड़ रुपये

    भूल भुलैया (2007) - 49.10 करोड़ रुपये

    भूल भुलैया 2 (2021) - 185.92 करोड़ रुपये

    भूल भुलैया 3 (2024) - 270.47 करोड़ रुपये (अभी भी चल रही है)

    6. सिंघम - 500.87 करोड़ रुपये

    सिंघम (2011)- 100.30 करोड़ रुपये

    सिंघम रिटर्न्स (2014) - 140.62 करोड़ रुपये

    सिंघम अगेन (2024) - 259.95 करोड़ रुपये (अभी भी चल रहा है)

    7. हाउसफुल- 485.36 करोड़ रुपये

    हाउसफुल (2010)- 75.62 करोड़ रुपये

    हाउसफुल 2 (2012) - 106.00 करोड़ रुपये

    हाउसफुल 3 (2016) - 109.14 करोड़ रुपये

    हाउसफुल 4 (2019) - 194.60 करोड़ रुपये

    8. केजीएफ - 478.79 करोड़ रुपये

    केजीएफ: चैप्टर 1 (2018) - 44.09 करोड़ रुपये

    केजीएफ: चैप्टर 2 (2022) - 434.70 करोड़ रुपये

    9. दबंग - 439.99 करोड़ रुपये

    दबंग (2010)- 138.88 करोड़ रुपये

    दबंग 2 (2012)- 155.00 करोड़ रुपये

    दबंग 3 (2019)- 146.11 करोड़ रुपये

    10. धूम - 396.88 करोड़ रुपये

    धूम (2004)- 31.60 करोड़ रुपये

    धूम 2 (2006) - 81.01 करोड़ रुपये

    धूम 3 (2013) - 284.27 करोड़ रुपये

    यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 28: चौथे हफ्ते भी करोड़ों में खेल रही फिल्म, धो डाला 'सिंघम अगेन' का कलेक्शन