विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ami Je Tomar 3.0 हुआ रिलीज, माधुरी दीक्षित ने दिया 'मंजुलिका' को टक्कर, Bhool Bhulaiyaa 3 में खत्म होगा सस्पेंस

Published: Fri, 25 Oct 2024 09:33 PM (IST)

Bhool Bhulaiyaa 3 के इंतजार की घड़ी जल्द ही खत्म होने वाली है। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म में विद्या बालन ...और पढ़ें

आमी जे तोमर में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के बीच टक्कर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आमी जे तोमर में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के बीच टक्कर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 1 नवंबर को रिलीज होगी भूल भुलैया 3
  2. मंजुलिका बनकर वापस आईं विद्या बालन
  3. माधुरी दीक्षित की हॉरर मूवी में सरप्राइज एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन निर्देशित भूल भुलैया क्लासिक कल्ट मूवी में गिनी जाती है। फिल्म के किरदार के साथ-साथ गाना आमी जे तोमर (Ami Je Tomar) भी बंपर हिट हुआ था। जल्द ही भूल भुलैया 3 रिलीज हो रही है और इसमें आमी जे तोमर गाने को भी लिया गया है। हाल ही में, आमी जे तोमर 3.0 (Ami Je Tomar 3.0) रिलीज हो गया है, जो आउट होते ही छा गया है।

भूल भुलैया 3 में मंजुलिका की वापसी हो रही है और मंजुलिका आए और उस पर फिल्माया गाना आमी जे तोमर न बजे, ऐसा हो ही नहीं सकता है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस बार मंजुलिका के साथ उसकी जोड़ीदार भी गाने पर थिरकती हुई नजर आई है।

आमी जे तोमर हुआ रिलीज

25 अक्टूबर को भूल भुलैया 3 का मच अवेटेड गाना आमी जे तोमर 3.0 को रिलीज कर दिया गया है। गाने में मंजुलिका विद्या बालन (Vidya Balan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मंजुलिका लुक में विद्या ने भूल भुलैया वाले सीन की याद दिला दी है, वहीं माधुरी अनारकली सूट पहनकर डांस मूव्स में विद्या को भी पीछे छोड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3: बिना कांट-छांट सेंसर बोर्ड से पास हुई भूल भुलैया 3! Singham Again के साथ होगा 'महाभारत'

Ami Je Tomar

Bhool Bhulaiyaa 3 song Ami Je Tomar 3.0- Instagram

माधुरी-विद्या में दिखी दुश्मनी?

आमी जे तोमर गाने में माधुरी दीक्षित को देखकर विद्या बालन के चेहरे का रंग भी उड़ जाता है। दोनों के बीच का टक्कर देख यह कहना गलत नहीं होगा कि भूल भुलैया 3 में उनके बीच जरूर कोई इतिहास छुपा है। यही नहीं, गाने की शुरुआत भी सस्पेंस से भरा होता है। फिल्म में दोनों के बीच क्या रिश्ता है, ये तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल, गाना देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

सिंघम अगेन से भिड़ेगी भूल भुलैया 3

भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म में विद्या और माधुरी के अलावा तृप्ति डिमरी भी लीड रोल निभा रही हैं। रूह बाबा का किरदार निभा रहे कार्तिक की जोड़ी पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ जमेगी, जो हॉरर मूवी में प्रिंसेस की भूमिका निभाती दिखेंगी। फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी भिड़ंत एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन (Singham Again) से होगी।

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3: 'आमी जे तोमार' में दिखेगा दो-दो मंजुलिका का खौफ, मेकर्स ने उठाया नए साउंड ट्रैक से पर्दा