Khesari Lal Yadav Viral Song: खेसारी लाल के वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी, 300 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा
Khesari Lal Yadav Viral Song Milte Marad Hamke Bhul Gailu भोजपुरी फिल्मों के स्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव के एक गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Khesari Lal Yadav Viral Song Milte Marad Hamke Bhul Gailu: भोजपुरी फिल्मों के स्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव के एक गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो सांग को अब तक 300 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह सांग यूट्यूब में लगातार ट्रेंड हो रहा है। खास बात है कि इस गाने को आवाज भी खुद खेसारी ने ही दी है।
भोजपुरी स्टार्स की फिल्मों को भारत के हर हिस्से के लोगों से खूब प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर अकसर अपनी फिल्मों और वीडियो क्लिप से छाए रहने वाले खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सांग इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। गूगल के सबसे बड़े वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म यूट्यूब पर 'मिलते मरद हमको भूल गईलू' टाइटल से अपलोड किया गया है।
खेसारी लाल यादव ने इस वीडियो की क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने फैंस को शुक्रिया है। इस पोस्ट में खेसारी लाल ने लिखा है कि 'आप सभी को दिल से बहुत बहुत धन्यवाद'। इस पोस्ट में 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज की जानकारी भी दी गई है। इसके अलावा गायक और कंपोजर और गीतकार के नाम भी शामिल किए गए हैं।
View this post on Instagram
आदिशक्ति भोजपुरी के यूट्यूट अकाउंट से अपलोड किए 'मिलते मरद हमको भूल गईलू' टाइटल वाले इस वीडियो सांग में खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह परफार्म करते दिख रहे हैं। इस गाने को आवाज भी खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने दी है। गीत लिखे हैं पवन पांडेय ने और संगीत शंकर सिंह ने दिया है।