विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'केहू रतिया के'...यूट्यूब पर खूब सुना गया Shweta Tiwari का 17 साल पुराना गाना, अब नहीं बनते ऐसे भोजपुरी सॉन्ग

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:54 AM (IST)

श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी की साल 2010 में एक फिल्म आई थी जिसका गाना आज फिर 17 साल बाद ...और पढ़ें

मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी

मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का नाम टेलिविजन की खास एक्ट्रेसेज में शुमार है। उन्होंने कसौटी जिंदगी की (Kasauti zindagi Ki), बेगूसराय (Begusarai), परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी जैसे सीरियलों में काम करके खूब नाम कमाया।

इसके अलावा बिग बॉस 4 (Bigg Boss 4), खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) और झलक दिखला जा 6 (Jhalak Dikhla Ja) जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आईं। उस दौर में श्वेता तिवारी की बहुत डिमांड थी और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी उन्हें टॉप की एक्ट्रेस माना जाता था।

साल 2010 में रिलीज हुई थी फिल्म

श्वेता ने उस समय मनोज तिवारी के साथ कई सारी भोजपुरी फिल्में (Shweta Tiwari Bhojpuri Songs) भी की जिसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा भी हुई। आज हम आपको श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की ऐसी ही एक फिल्म और उसके गाने के बारे में बताएंगे जिसको लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 10.35.04 AM

हम बात कर रहे हैं साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'ऐ भौजी की सिस्टर' (Ae Bhauji Ke Sister) की। इसी फिल्म के गाना 'केहू रतिया के रोक ले' (Kehu Ratiya Ke Rok Le) आज भी भोजपुरी फैंस के दिल और दिमाग पर छाए हुआ है। पर्दे पर मनोज तिवारी और श्वेता की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और वो इसके प्रभाव से आज तक बाहर नहीं आ पाए हैं।

मनोज तिवारी ने दी थी आवाज

इस खूबसूरत और रोमांटिक गाने को मनोज तिवारी और स्नेहा पंत ने अपनी आवाज से सजाया था। यह एक रोमांटिक दुखभरा गाना है जिसके बोल- 'केहू रतिया के रोक ले मोर ना होवे दे... सोचत अंखिया भरियावे, दिल मनवा ना सोवे दे...' जो दो प्रेमियों के अलग होने के दर्द और उनकी बेचैनी को दर्शाता है। गाने का संगीत धनंजय मिश्रा ने तैयार किया था और इसके बोल विपिन बहार ने लिखे हैं।

कहा जाता है कि उस समय के दौरान मनोज की पहली बीवी को शक था कि उनका और श्वेता का अफेयर है। हालांकि दोनों हमेशा से एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आए और बिग बॉस 4 में उनकी बॉन्डिंग देखने को मिली। श्वेता इस सीजन की विनर भी रही थीं।

यह भी पढ़ें- Shweta Tiwari के लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं मल्लिका शेरावत, बोलीं - 'ऐसा आदमी लाऊंगी जो...'

यह भी पढ़ें- गुलाबो बनीं 45 साल की Shweta Tiwari, गुलाबी साड़ी में दिखाईं दिलकश अदाएं; फोटोज देख घायल हुए फैंस