विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jija Dure Se God Lagi: अक्षरा सिंह ने होली से पहले ही मचाया गदर, वायरल हुआ 'जीजा जी दूर से गोड़ लागी'

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 08 Feb 2023 04:33 PM (IST)

अक्षरा सिंह के जीजा जी दूर से गोड़ लागी गाने में एक्ट्रेस होली के रंगों में सराबोर नजर आ रही ...और पढ़ें

Photo Credit : Akshara Singh Jija Dure Se God Lagi song
Photo Credit : Akshara Singh Jija Dure Se God Lagi song

नई दिल्ली,जेएनएन। Bhojpuri Holi New Song 2023 Jija Dure Se God Lagi: भोजपुरी सिनेमा की जानी -मानी अभिनेत्री और सोशल मीडिया क्वीन अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की हाईपेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने गानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन अक्षरा के नए गानें रिलीज होते रहते हैं। इसी बीच उनका एक नया होली सॉन्ग रिलीज हुआ है। अब होली गीत के बिना त्योहार का मजा अधूरा लगता है। इसीलिए अक्षरा अपने फैंस के लिए होली गीत के रूप में शानदार तोहफा लेकर आई हैं।

'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' गाना हुआ रिलीज

होली और भोजपुरी गानों का एक गहरा कनेक्शन है। ये दोनों ही चीजें एक-दूसरे के बिना अधूरी सी लगती हैं। इसलिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का एक धमाकेदार होली सॉन्ग लेकर आए हैं। इस गाने के बोल हैं 'जीजा जी दूर से गोड़ लागी'। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गया है। वहीं, इसमें अक्षरा सिंह और अभिनेता विशाल सिंह ने साथ परफॉर्म भी किया है। इस गाने को निर्माता रत्नाकर ने अपनी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया हैं।

गाने में दिखी जीजा-साली के बीच की मस्ती-मजाक

'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' गाने में अक्षरा सिंह अपने जीजा से होली के पावन त्योहार में मस्ती मजाक करती हुई नजर आ रही हैं। गाने में अक्षरा कहती हैं, 'छुए देम तू मोहे तू लगावे के नु चहबा... जानातानि जीजा कंट्रोल में ना रहबा... तू धर्मेंदर हम अनामिका, जीजा तोहे रंग लागी तीखा तीखा, हे दादा... डाली के रंगवा ऊहिं रे अंगवा, मनवा करबा थोर... तोहरा मन में बाटे चोर...।' गाने में अक्षरा सिंह का नटखट अंदाज देखने को मिल रहा है। वह पूरी तरह से होली का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं।

गाने में इन लोगों ने दिया अक्षरा का साथ

अक्षरा सिंह के 'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के द्वारा प्रेजेंट किया गया है। वहीं, इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार है। इसके लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने तैयार किया है। वहीं, इसका निर्देशन व कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है। गाने के कैमरामैन रवि पंडित और पंकज सोनी हैं। इसको एडिट पंकज सॉ (वुडपेकर्स वी) ने किया है।                                

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।