Move to Jagran APP

Bhojpuri Holi Song 2022 :इन नए भोजपुरी गानों के साथ जमेगा होली का रंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री अब होली के मूड में आने लगी है। हमेशा की तरह ही भोजपुरी सुपरस्टार्स अपने नए होली सॉन्ग ले कर आ रहे हैं। इन गानों के बिना होले के रंग काफी फीके लगेगें। तो इस साल भी भोजपुरी गानों के साथ मनाएं अपनी होली।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 17 Mar 2022 07:04 AM (IST)Updated: Fri, 18 Mar 2022 07:07 AM (IST)
Photo Credit : Pawan Singh Khesari Lal Yadav Akshara Singh

नई दिल्ली, जेएनएन। Holi 2022 Bhojpuri Song: गानों के बिना होली का उसका रंग काफी फीका नजर आता है। 'होली सॉन्ग' के साथ रंगों, इसकी हुड़दंग और भांग का मजा दो गुना हो जाता है। ऐसे में अगर गानें अगर भोजपुरी हों तो फिर बात ही क्या। भोजपुरी गानें फागुन महीने के और भी रंगीन बनाने का काम करते हैं। हर साल होली के मौके पर  स्टार्स अपने नए गानें लेकर आते हैं। इस साल भी होली के कई नए गानें होली के रंग को और भी गहरा करेंगे। यहां दखें होली के 10 फेमस भोजपुरी गानें ...                                                              

loksabha election banner

भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस बार भी अपना नया होली सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आएंगी। इस गाने का नाम है 'बवाल करेंगे'। दोनों के इस गानें को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी और अक्षरा साथ मिलकर बवाल करने वाले हैं।                                                                                              

वहीं खेसाली लाल यादव और अक्षरा सिंह एक और गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने में भी अक्षरा और खेसारी की जोड़ी बवाल मचा रहा है। अक्षरा और खेसारी का इस नए गाने के बोल हैं- ‘मीठा रंग’। दोनों का ये सॉन्ग बेहद ही   रोमांटिक है। इसमें उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। ये गाना रिलीज हो चुका है। ये गाना रिलीज करके खेसारी और अक्षरा ने अपने फैंस को बेहद खास सौगात दी है। गाने में खेसारी और अक्षरा साथ में काफी अच्छे दिख रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल ने खुद अपनी आवाज दी है। वहीं इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। वहीं भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह भी होली पर एक धमाकेदार गाना लेकर आ रहे हैं। ऐसा ही एक नया गाना ‘फलाना बो फरार भईल’ इतना वायरल हो गया कि यूट्यूब पर अभी आल इंडिया नम्बर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा नजर आ रही हैं। गाने में पवन और स्मृति की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।                                                                        खेसारी लाल यादव ने पिछले महीने फरवरी में अपने आफिशियल यूट्यूब चैनल पर होली का एक गाना रिलीज किया था। इस गाने के बोल हैं - 'जा कमाय रजऊ'। गाने की शुरुआत होली है... की आवाज के साथ होती है। गाने के विजुअल एडिशन में अबीर-गुलाल का भी खूब इस्‍तेमाल किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.