Bhojpuri फिल्म प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, जल्द रिलीज होगी इनकी 'संघर्ष 2'
भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 का पोस्ट प्रोडक्शन फेस पूरा कर लिया है। ये जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का खेसारी लाल का लुक देख लोग चौंक गए टीजर रिलीज के साथ ही उन्होंने महफिल लूट ली।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार पिछले कई वर्षों से भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनका ये प्रयास बहुत हद तक सफल भी हो चुका है। आज इस इंडस्ट्री में अश्लीलता से ज्यादा अच्छे कंटेंट पर ध्यान दिया जा रहा है। इसका श्रेय रत्नाकर कुमार को जाट है। 20 मार्च यानी कि आज निर्माता रत्नाकर कुमार का जन्मदिन है। उन्हें सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता
रत्नाकर कुमार ने अपनी म्यूजिक कंपनी के माध्यम से कई प्रतिभाशाली कलाकरों को आगे बढ़ाने का मौका दिया है। निर्माता के साथ आज इंडस्ट्री का हर छोटा बड़ा अभिनेता-अभिनेत्री काम करना चाहता है। कई नई प्रतिभाओं को भी उन्होंने मौका दिया है।
ऑडियंस को बताया भगवान
निर्माता रत्नाकर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ऑडियंस को भगवान बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे ऑडियंस का प्यार और आर्शीवाद मिलता रहना चाहिए। वे हमारी बनाई हुई फिल्मों और गानों को देखते व सुनते हैं जिससे इंडस्ट्री आगे बढ़ रही है। आगे कहा कि मुझे सुबह से फोन, मैसेज व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दी जा रही है। जिसके लिए मैं सभी का तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। उन मीडिया कर्मी भाइयों और बहनों को भोजपुरी के बारे में अच्छा आर्टिकल लिखते हैं। उनका भी बहुत बहुत शुक्रिया।
प्रतिभाशाली कलाकारों को दिया जाए मौका
आगे रत्नाकर कुमार ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे ले जाने के लिए अच्छा है कि छोटे जगहों व शहरों से आने वाले प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दिया जाए। जिससे उन्हें भी अपना अभिनय निखारने व अपनी कला का जौहर दिखाने का अच्छा प्लेटफॉर्म मिले।
जल्द रिलीज होगी संघर्ष 2
बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले रत्नाकर कुमार ने अपनी मेहनत और परिश्रम के बल पर विगत वर्षों में भोजपुरी का नाम रोशन किया है। इनकी कंपनी से कई फिल्मों व गानों का निर्माण निरंतर जारी है। हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपनी भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 का पोस्ट प्रोडक्शन फेस पूरा कर लिया है। इनकी आने वाली भोजपुरी फिल्मों में एक परिन्दा, पंख, कलाकंद, टुनटुन जैसी कई फिल्मों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है।