विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस तारीख को रिलीज होगी खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की 'आशिकी', फिल्म में दिखेगा रोमांटिक अंदाज

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sun, 27 Feb 2022 02:57 PM (IST)

फिल्म को लेकर खेसरीलाल यादव और आम्रपाली दुबे काफी एक्साइटेड है। उन्होंने अपने दर्शकों से अपील की है कि वे इस फ़िल्म को जरूर देखें और प्यार और आशीर्वाद बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म उन दोनों के लिए खास है।

Image Source: Khesari Lal Yadav Social media page
Image Source: Khesari Lal Yadav Social media page

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के शोमैन प्रदीप के शर्मा की फिल्म आशिकी 4 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे एक साथ नजर आ रहे है। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से है। यह एक पारिवारिक फिल्म है। इसमें खेसारी और आम्रपाली की केमिस्ट्री भी काफी खास होने वाली है जिसको लेकर उनके फैन्स को भी बहुत इंतजार है।

इस बारें में फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि फिल्म को रिलीज करने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर को पहले ही दर्शकों को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है, जिससे हम काफी उत्साहित है। हमनें बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले इसको बनाया है। यह फिल्म हमारी सार्थक सिनेमा की सीरीज में एक और नजीर पेश करेगी।

प्रदीप के शर्मा ने बताया कि फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है, जो कि इंडस्ट्री के बहुत अच्छे निर्देशक है। फ़िल्म में एक रियलस्टिक लव स्टोरी दिखाई गई है जिसमें जिम्मेदारियों के बीच प्यारा सीक्वेंस बेहद खास होने वाला है। फ़िल्म के गीत- संगीत भी काफी कर्णप्रिय है। यह फ़िल्म दर्शकों को एक स्वस्थ मनोरंजन देगी।

फिल्म को लेकर खेसरीलाल यादव और आम्रपाली दुबे काफी एक्साइटेड है। उन्होंने अपने दर्शकों से अपील की है कि वे इस फ़िल्म को जरूर देखें और प्यार और आशीर्वाद बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म उन दोनों के लिए खास है।

आपको बता दें कि फ़िल्म आशिकी की सह निर्माता अनिता शर्मा है। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म भी महिला दर्शकों के लिए खास होनेवाला है। इस फिल्म को सभी दर्शक अपने परिवार के साथ देख सकेंगे। फ़िल्म की मेकिंग और तकनीक बेहद उन्नत है। बड़े व्यापक पैमाने पर इस फ़िल्म का निर्माण हुआ है।

फ़िल्म के रामचंद्र यादव है। फिल्म में खेसरीलाल यादव, आम्रपाली दुबे के अलावा कुणाल सिंह, प्रकाश जैस, श्रुति राव मुख्य भूमिका में है। स्टोरी खेसरीलाल यादव का है। को-प्रोड्यूसर अनिता शर्मा और पदम सिंह है। म्यूजिक ओम झा और आर्या शर्मा का है। लिरिक्स श्याम देहाती और विजय चौहान का है। राइटर राकेश त्रिपाठी है। सिनेमेटोग्राफर आर आर प्रिंस है। एक्शन हीरा यादव और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।