विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akansha Dubey Death: पंखे से लटका मिला एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव, सुसाइड से पहले किया था इंस्टाग्राम लाइव

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 26 Mar 2023 03:39 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 04:35 PM (IST)

Akansha Dubey Death भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से रविवार की सुबह एक दुख भरी घटना सामने आई। वाराणसी में शूटिंग के ...और पढ़ें

File Photo of Late Actress Akanksha Dubey
File Photo of Late Actress Akanksha Dubey

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का रविवार सुबह निधन हो गया। वाराणसी के होटल में उनका शव पंखे से लटका पाया गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस वाराणसी में 'नायक' की शूटिंग के लिए आई हुई थीं। वह सारनाथ के एक होटल में रुकी थीं।

मौत से पहले आकांक्षा ने किया था लाइव

अचानक ही आई उनके निधन की खबर ने फैंस को बुरी तरह झकझोर दिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी आत्महत्या का असल कारण क्या रहा होगा। अभिनेत्री ने मौत से कुछ घंटों पहले रात करीब 2.25 बजे इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस वीडियो में वह रो रही थीं। अब एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने लाइव वीडियो के बाद ही सुसाइड किया।

म्यूजिक वीडियो से की थी करियर की शुरुआत

आकांक्षा दुबे ने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका डेब्यू म्यूजिक एल्बम 'तू जवान हम लइका' था। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा। इसके बाद आकांक्षा 'बुलेट पर राजा' जैसे और भी कुछ एल्बम में काम किया। एक्ट्रेस ने इस गाने का जमकर प्रमोशन किया था। 

म्यूजिक वीडियो में काम करने के दौरान ही आकांक्षा ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया था। उनकी पहली मूवी 'मेरी जंग मेरा फैसला' थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'वीरों के वीर', 'मुझसे शादी करोगी' सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाया।

कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुआ आकांक्षा दुबे का नया गाना

26 मार्च को आकांक्षा दुबे के निधन की खबर आई, और इसी दिन उनका लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग 'ये आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ। मौत से एक दिन पहले ही आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस म्यूजिक एल्बम के आज रिलीज होने की जानकारी दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।