विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojpuri Actress Akshara Singh का ब्रालेट और शॉट्स में बोल्ड वीडियो देख भड़के यूजर्स, कहा- 'मैं तो आपको बहुत अच्छा मानता था'

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 01:47 PM (IST)

अक्षरा बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के घर में अक्षरा ने काफी सुर्खियों में ...और पढ़ें

Photo Credit : Akshara Singh Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Akshara Singh Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Actress Akshara Singh Bold Video: भोजपुरी सिनेमा की दबंग एक्ट्रेस कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने अपने करियर में कई सुप​रटि फिल्में दी हैं। हाल ही में अक्षरा 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के घर में अक्षरा ने काफी सुर्खियों में रहीं। एक्टिंग के साथ-साथ अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अक्षरा अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के होश उड़ाती हैं। वह अकसर अपनी वर्कआउट और ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह का एक बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा का हॉट अंदाज देख फैंस उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें अक्षरा का वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। वहीं उनके इसी वीडियो को उनके कई फैंन पेज पर भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षरा ब्लैक कलर की शॉर्ट्स पहनी हुई है और इसमें बोल्ड अदाएं दिखा रही हैं। वहीं एक जगह पर वह अपने बालों को पीछे करते हुए आंख मारती दिख रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को अबतक एक लाख ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ये वीडियो वर्कआउट के बाद बनया है जिसमें उनका टोंड फिगर देखने लायक है।

अक्षरा सिंह के इस वीडियो को जहां कई फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो में उनका बोल्ड अंदाज कई चाहने वालों को हजम नहीं हो रहा है। इस पर कमेंट कर कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मोज कर दी वाह मैडम वाह।' तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'मैम आप तो ऐसी नहीं थीं। मैं तो आपको बहुत अच्छा मानता था..।' इस तरह के कई और कमेंट्स एक्ट्रेस की वीडियो पर आ रहे हैं।