विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sudip Pandey Death: हार्ट अटैक ने ली एक और एक्टर की जान, भोजपुरी स्टार सुदीप पांडे का हुआ निधन

Published: Wed, 15 Jan 2025 08:51 PM (IST)

Bhojpuri Star Sudip Pandey Death भोजपुरी सिनेमा जगत से इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्मी ...और पढ़ें

भोजपुरी फिल्म कलाकार सुदीप का निधन (Photo Credit- Facebook)
भोजपुरी फिल्म कलाकार सुदीप का निधन (Photo Credit- Facebook)

HighLights

  1. नहीं रहे भोजपुरी स्टार सुदीप पांडे
  2. हार्ट अटैक से गई अभिनेता की जान
  3. इन फिल्मों के लिए फेमस थे सुदीप

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते समय से देखा जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह जान गंवाने वाले फिल्मी सितारों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। अब इस कड़ी में भोजपुरी सिनेमा जगत के फेमस एक्टर सुदीप पांडे (Sudip Pandey) का नाम शामिल हो रहा है, जिन्होंने 15 जनवरी सुबह 11 बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

मुंबई में सुदीप ने अंतिम सांस ली है और उनके निधन (Sudip Pandey Death) की खबर सामने आते ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई सुदीप की मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश है। आइए इस नायाब कलाकार के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

भोजपुरी स्टार सुदीप पांडे का हुआ निधन 

लंबे समय से बतौर एक्टर और निर्माता सुदीप पांडे भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव थे।  सुदीप पांडे के एक करीबी मित्र ने उनके निधन की जानकारी मीडिया को दी है। इतना ही नहीं सुदीप के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर उनके तमाम फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यकीनन तौर पर उनके देहांत से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। 

ये भी पढ़ें- कौन हैं बिहार की Sona Pandey, जिनकी हो रही राखी सावंत से तुलना, भोजपुरी इंडस्ट्री में कॉन्ट्रोवर्सीज से रहता है नाता

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

सुदीप की तस्वीरों को देखकर ये कहा जा सकता है कि बहुत कम उम्र में उन्होंने इस दुनिया को छोड़ दिया है। अभी हाल ही में बीते 5 जनवरी को उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

मिली जानकारी के मुताबिक सुदीप पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में मौजूद थे, जहां उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई, थोड़ी देर बाद ये सूचना सामने आ गई कि दिल का दौड़ा पड़ने की वजह के सुदीप की मौत हो गई है। 

कैसा रहा था फिल्मी सफर 

बतौर एक्टर साल 2007 में आई फिल्म भोजपुरिया भइया से सुदीप पांडे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बहुत कम समय में उन्होंने एक एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बना ली। सॉलिड फिटनेस और गुड लुक्स के दम पर उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का हैंडसम हंक भी कहा जाता था। इस बीच एक नजर सुदीप की कुछ पॉपुलर मूवीज के नामों पर डालते हैं- 

  • भोजपुरिया दरोगा

  • मसीहा बाबू

  • हमार संगी बजरंगबली

  • नथुनिया पे गोली मारे 

  • हमार ललकार

  • शराबी 

  • कुर्बानी

  • खूनी दंगल

  • बगावत

इसके अलावा अन्य कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिनके जरिए सुदीप पांडे ने अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया था।

ये भी पढ़ें- K.L. Saigal के चचेरे भाई ने 10 साल तक सिनेमा पर किया था राज, इस खलनायक से था खास नाता