Bhojpuri Song Hamaar Wala Dance: पवन सिंह का 'हमार वाला डांस' वायरल, लगातार देखा जा रहा सांग
Pawan Singh Starrer Song Hamaar Wala Dance Goes Viral भोजपुरी सिनेमा में पॉवर स्टार के नाम से मशहूर हो चुके अभिनेता पवन सिंह इन दिनों हमार वाला डांस को लेकर चर्चा में हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Pawan Singh Starrer Song Hamaar Wala Dance Goes Viral: भोजपुरी सिनेमा में पॉवर स्टार के नाम से मशहूर हो चुके अभिनेता पवन सिंह इन दिनों 'हमार वाला डांस' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुआ यह वीडियो सांग जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारे पवन सिंह के फैंस के लिए ने वीडियो सांग के जरिए अपनी जबरदस्त वापसी की है। काफी समय से उनके फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए उतावले हो रहे थे। 'हमार वाला डांस' टाइटल के इस वीडियो को पार्टी सांग भी बताया जा रहा है। इस वीडियो सांग में भोजपुरी सिनेमा के बढ़ते बजट, कॉस्टयूम और लोकेशन की झलक को भी देखा जा सकता है।
जी म्यूजिक रीजनल की ओर से यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को 7 मिलियन यानी 70 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में पवन सिंह के साथ ख्याती शर्मा परफार्म करते नजर आ रही हैं। दोनों ने हाईफाई कास्टयूम और एक्सेसरीज के साथ शानदार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लाइटिंग का काम भी अच्छे ढंग से किया गया है।
पवन सिंह ने खुद इस गाने को आवाज दी है। म्यूजिक विनय विनायक का है, जबकि लिरिक्स अनुपम पांडे ने लिखे हैं। दिलीप मिस्त्री ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। इस गाने के आते ही सोशल मीडिया पर लगातार देखा जा रहा है। फैंस ने इसे हमार वाला डांस और बिहार वाला डांस भी कहा है।
बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह फिलहाल अपकमिंग फिल्म शेर सिंह की शूटिंग कर रहे हैं। पवन सिंह के साथ आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म दीवाली और दशहरा के बीच में सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। इसके अलावा पवन सिंह चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी के साथ बॉस फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।