विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की 'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' का टीजर आउट, आम्रपाली दूबे संग कर रहे रोमांस

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Fri, 10 Dec 2021 12:37 PM (GMT+05:30)

एक्शन रोमांस कॉमेडी और एक से बढ़कर एक गानों से भरपूर इस फ़िल्म की झलकियां दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ...और पढ़ें

Hum Hain Dulha Hindustani Release Date Out
Hum Hain Dulha Hindustani Release Date Out

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, समीर आफताब, आम्रपाली दूबे, मधु शर्मा की फिल्म 'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' 10 दिसम्बर से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' का फर्स्ट लुक और इसका ट्रेलर दर्शकों ने काफी पसन्द किया है और बड़े पर्दे पर इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और एक से बढ़कर एक गानों से भरपूर इस फ़िल्म की झलकियां दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और दर्शकों से अपील की है "हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी को आशिर्वाद प्यार दीजिए।"

View this post on Instagram

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

वहीं आम्रपाली दूबे ने भी इंस्टाग्राम पर फ़िल्म के टीज़र को शेयर करते हुए लिखा है "हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी को आपलोग भरपूर प्यार दें।"

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

आपको बता दें कि इस फ़िल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ आम्रपाली दूबे की जोड़ी के अलावा समीर आफताब और मधु शर्मा नजर आने वाले हैं। फ़िल्म का निर्देशन स्वर्गीय असलम शेख ने किया है। फ़िल्म के ट्रेलर में लंदन की लोकेशन भी नजर आ रही है।

जी हां, इस फ़िल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। फिल्म के ट्रेलर में निरहुआ स्टाइलिश कपड़ों में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। वहीं आम्रपाली दूबे भी अपनी ड्रेस में ग्लैमरस दिख रही हैं। फिल्म की दोनों ऐक्ट्रेसेस आम्रपाली दुबे और मधु शर्मा काफी ब्यूटिफुल दिख रही है। ट्रेलर में चारों स्टार्स के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे इस फ़िल्म में लंदन में रोमांस करते दिखेंगे।

इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली के साथ समीर आफताब, मधु शर्मा और सुरेंद्र पाल भी दिखाई देंगे। फिल्म 'दूल्हा हिंदुस्तानी को स्व० असलम शेख ने निर्देशित किया है। और अभय सिन्हा द्वारा निर्मित सिनेमा है। भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार दिनेश लाल यादव और समीर आफताब की नई फिल्म ‘दूल्हा हिंदुस्तानी’ 10 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आने वाली है।

यह एक पारिवारिक, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग लंदन मे हुई है। लंदन में बनने वाली ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले फिल्म निरहुआ चलल लंदन की ज्यादातर शूटिंग लंदन में हुई थी। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मू वाला, समीर आफताब हैं। इसके सह निर्माता रंजीत सिंह, रवि चोपड़ा मैडज़ मूवीज़ हैं।