विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pawan Singh: अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं पवन सिंह, गानों से भी जमाई धाक

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 28 Dec 2022 11:30 AM (IST)

Bhojpuri Actor Pawan Singh Personal Life आपको बता दें कि पवन सिंह ने राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। ...और पढ़ें

Photo Credit : Pawan Singh Photo From MIDDAY
Photo Credit : Pawan Singh Photo From MIDDAY

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Actor Pawan Singh Personal Life: भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर और सिंगर पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पवन के गानों और उनकी फिल्मों के आज लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। उनकी फिल्में और गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। पवन की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहली पत्नी के सुसइड से लेकर दूसरी पत्नी से तलाक और भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस संग अफेयर। जानें पवन सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में...

'लॉलीपॉप लागेलू' गाने से हुए थे हिट

पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी, 1986 में बिहार के आरा जिले में हुआ था। पवन सिहं के पिता एक किसा​न थे और उनकी माता गृहणीं हैं। आज करोड़ों के मालिक पवन सिंह एक गारीब परिवार से थे। बात दें कि साल 1997 में पवन ने अपने करियर का पहला एलबम 'ओढ़निया वाली' रिलीज किया था। हालांकि उन्हें इस गाने से ज्यादा पहचान नहीं मिली थी। इसके बाद, साल 2008 में उनका एक और एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' आया, जिससे पवन सिंह रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था।

ये गाना न सिर्फ भोजपुरी बल्कि कई और इंडस्ट्री में भी खूब पसंद किया जाता है। इसके बाद उन्होंने 'भोजपुरिया दरोगा', 'प्रतिज्ञा', 'सैंया के साथ मड़इया में', 'जोगीजी धीरे-धीरे', 'तू जान हउ हमार', 'उमरिया कइली तोहरे नाम' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

शादी के कुछ ही दिन बाद ही पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। साल 2014 में पवन ने नीलम सिंह से शादी की थी, लेकिन एक साल बाद ही उनकी पत्नी ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था। वहीं पवन को उनकी पत्नी की मौत का जिम्मेदार भी ठहराया गया था। हालांकि अभी तक नीलम की मौत की असली वजह सामने नहीं आई है।

 ज्योति सिंह से रचाई दूसरी शादी 

पहली पत्नी नीलम के निधन के 4 साल बाद पवन सिंह ने मार्च, 2018 में बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली। पवन ने ज्योति से पहले कोर्ट मैरिजी थी ​थी, इसके बाद उन्होंने पूरे रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुस थे। वहीं अब ज्योति से साथ भी उनके रिश्ते खत्म होने की कगार पर है। पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है। आरा के कोर्ट में यह मामला है।

अक्षरा सिंह संग रिलेशन को लेकर आए थे चर्चा में

रिपोर्ट की मानें तो पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में थे। खबरों की मानों तो दूसरी शादी के बाद वो अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को खुद अक्षरा ने कबूल किया था। उन्होंने कहा था कि वो और पवन दोनों एक साल रिश्ते में थे। वहीं साल 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि, 'वो उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं।' अक्षरा के अलावा पवन का नाम कई और एक्ट्रेसेस संग भी जुड़ चुका है।