विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharti Singh: बेटे गोला के मम्मा नहीं बोलने पर फूट-फूटकर रोईं भारती सिंह, देखें वायरल वीडियो

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 08 Feb 2023 03:59 PM (IST)

भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने भारती और बेटे लक्ष्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ...और पढ़ें

Bharti Singh wept bitterly when son Gola's mother did not speak, watch viral video
Bharti Singh wept bitterly when son Gola's mother did not speak, watch viral video

नई दिल्ली, जेएनएन। Bharti Singh: भारती सिंह इन दिनों प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ भी काफी बिजी चल रही है। भारती कुछ समय पहले मां बनी हैं और अपने बेटे की देखभाल में बिजी रहती हैं। हाल ही में भारती के हसबैंड हर्ष लुंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें भारती अपने बेटे से मम्मा बुलवाने की सारी कोशिशें करती नजर आ रही हैं लेकिन, उनका बेटा लक्ष्य है कि उनकी बात मानता ही नहीं, और सिर्फ पापा बोलता है। जिसके बाद भारती का दिल टूट जाता है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। साथ ही वीडियो पर फैंस के काफी मजेदार कमेंट्स भी हैं।

हर्ष ने बेटे गोला का क्यूट वीडियो किया शेयर

हर्ष लुंबाचिया ने बुधवार को भारती सिंह और बेटे लक्ष्य (गोला) का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। चलती कार में शूट हुए इस वीडियो में लक्ष्य व्हाइट टी-शर्ट में नैनी की गोद में बैठा नजर आ रहा है। भारती सिंह उनके पास बैठी हैं। वीडियो की शुरुआत में भारती कहती हैं, 'बेटे को दो जगह आंख में मच्छर ने काटा.....' इस दौरान लक्ष्य पापा कह देता है। जिसके बाद भारती बेटे से मम्मा बुलवाने की कोशिश करती है। भारती कहती हैं, 'मम्मा... फिल्टर में तो मम्मा बोल दे बेटा'। फिर भी लक्ष्य बार-बार 'पापा....पापा' बोलता है। इसके बाद भारती और उनके साथ बैठे लोग हंसने लगते हैं और वीडियो के लास्ट में भारती दुखी होकर बोलती हैं, 'फिल्टर में रो रही हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Haarsh Limbachiyaa (@haarshlimbachiyaa30)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए हर्ष ने लिखा, 'सिर्फ पापा'।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को देख उनके फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'जो सबकी बैंड बजाती है उसकी बैंड बजाने वाला भी कोई है.. वाह'। एक अन्य ने लिखा, 'सो क्यूट.. भारती मम्मा जंग चलाते रहो, एक दिन कामयाबी जरूर मिलेगी।' एक फैन ने लिखा, 'गोला का डैडी हमें भी बहुत पसंद है।' वही एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पापा बोले तो क्या हुआ, इसका फैस तो आप पर गया है।'

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant: घरेलू हिंसा मामले में आदिल को अंधेरी कोर्ट में किया गया पेश, राखी सावंत ने लगाए गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।