Bhai Dooj: सोहा-कुणाल की दो साल की बेटी इनाया ने सुनाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल
Bhai Dooj कुणाल की बहन भाई दूज की रस्म के मुताबिक़ उनका टीका करती हैं और आरती उतारती हैं। इस दौरान वो गायत्री मंत्र का उच्चारण करती हैं। (फोटो-इंस्टा व मिड-डे)
नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में आज (29 अक्टूबर) को भाई-दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। कुणाल खेमू ने अपनी बहन के साथ त्योहार सेलिब्रेट किया, मगर इस दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे। यह वीडियो बेहद क्यूट है। वीडियो में कुणाल और सोहा अली ख़ान की बेटी इनाया गायत्री मंत्र का बोलते नज़र आती हैं।
कुणाल की बहन भाई दूज की रस्म के मुताबिक़ उनका टीका करती हैं और आरती उतारती हैं। इस दौरान वो गायत्री मंत्र का उच्चारण करती हैं और फिर वहां खड़ी इनाया से मंत्र दोहराने के लिए कहती हैं। इनाया अपनी क्यूट आवाज़ में पूरा गायत्री मंत्र सुनाती हैं। साथ ही ताली बजाने का उपक्रम भी करती हैं। जैसा कि आम तौर पर पूजा-पाठ के दौरान होता है। वीडियो वायरल हो गया है और कई सेलेब्स ने नन्हीं इनाया के इस अंदाज़ पर ख़ूब प्यार लुटाया है।
इनाया की क्यूटनेस पर परिणीति चोपड़ा ने लिखा है- डेड। एक्टर आनंद तिवारी ने लिखा- हाय मेरी बच्ची। टीवी एक्ट्रेस संदीपा धर इनाया की क्यूटनेस पर फ़िदा हो गयीं। रणविजय सिंह ने इनाया को शाबासी दी है। नेहा धूपिया ने वीडियो को प्यार भेजा है। वीडियो को दो लाख से ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
बता दें कि सोहा और कुणाल खेमू ने दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2015 में शादी की थी। 2017 में सोहा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू रखा गया। कुणाल इस साल करण जौहर की फ़िल्म कलंक में नज़र आये थे। वो लूटकेस में नज़र आएंगे। ख़बर आयी थी कि फ़िल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इसके अलावा मोहित सूरी की मलंग में भी कुणाल नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।