विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौनी रॉय के बाद लाइव शो के बीच हैरेसमेंट का शिकार हुईं बंगाली एक्ट्रेस Mimi Chakraborty, पुलिस रिपोर्ट दर्ज

Published: Tue, 27 Jan 2026 02:27 PM (IST)

हाल ही में बी टाउन एक्ट्रेस मौनी रॉय संग हैरेसमेंट का मामला सामने आया था। अब इस कड़ी में नया ...और पढ़ें

मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का नाम इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिमी मे लाइव स्टेज शो के बीच अपने साथ बदसलूकी होना का गंभीर आरोप लगाया है। अपने पोस्ट में अभिनेत्री ने साफ-साफ कहा है कि लाइव परफॉर्मेंस के बीच उन्हें बिना पहले से बताए, दर्शकों के सामने अचानक स्टेज छोड़ने के लिए कहा गया।

पब्लिकली हैरेसमेंट को लेकर मिमी चक्रवर्ती ने लीगल एक्शन लिया है और इस मामले को लेकर इवेंट ऑर्गेनाइजर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। गौर करने वाली बात ये है इससे पहले हाल ही में बी टाउन एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। 

हैरेसमेंट का शिकार हुईं मिमी चक्रवर्ती

मिमी चक्रवर्ती बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री ही नहीं बल्कि पूर्व सांसद भी रही हैं। हाल ही में वह 26 जनवरी के मौके पर एक इवेंट में परफॉर्म करने पहुंची और उनके साथ वहां जो भी हुआ, उसका खुलासा उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्श हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट कर दिया है। इस ट्वीट में मिमी ने लिखा है- 

यह भी पढ़ें- VIDEO: मौनी रॉय से छेड़छाड़ का वीडियो आया सामने, स्टेज से दिखाई मिडिल फिंगर; बीच में छोड़ना पड़ा शो

Mimi Chakraborty

हम आजादी, समानता और गणतंत्र दिवस मनाने की बात करते हैं। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इन सबके बावजूद महिलाओं और कलाकारों की आजादी और गरिमा का उल्लंघन आज भी बहुत आसानी से हो जाता है। सालों की कड़ी मेहनत के बाद मैंने अपना करियर और इमेज खुद तैयार की है।

आज चुप रहने से कलाकारों के अपमान को ही बढ़ावा मिलेगा। मुझे नया गोपाल गंज युवक संघ क्लब ने बनगांव में एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। परफॉर्मेंस के बीच में मुझे बिना किसी पहले से बताए, दर्शकों के सामने अचानक स्टेज से जाने को कह दिया गया। वहां बहुत सारे लोग मुझे देखने के लिए आए थे, जो काफी देर से मेरा इंतजार कर रहे थे। कई फैंस ऐसे थे जो मेरे साथ फोटो क्लिक कराने आए थे। उस तरह से स्टेज छोड़ना और फिर माइक्रोफोन पर अपमानजनक बातें कहना, न सिर्फ अपमानजनक था, बल्कि इसने मुझे सबके सामने बदनाम भी किया।

मिमी ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत

बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने अपने ट्वीट में आगे बताया है- उस वक्त मैंने कुछ इसलिए नहीं कहा कि माहौल खराब न हो और चुपचाप चली गई। मैंने अब इस मामले को सही कानूनी अधिकारियों के पास ले गई हूं और मुझे कानून पर भरोसा है। अगर मैं आज चुप रहूंग तो यह व्यवहार कल फिर से ऐसे ही दोहराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मौनी रॉय के साथ छेड़खानी के बाद एक्शन में पुलिस, जांच शुरू; मलाइका अरोड़ा भी कार्यक्रम में थीं शामिल