Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कास्टिंग काउच से बचीं एक्ट्रेस Anjali Kapoor को ब्वॉयफ्रेंड से मिला धोखा, डिप्रेशन का शिकार होकर गवाएं 3 वर्ष

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2022 10:37 PM (IST)

    Anjali Kapoor BreakUp एक्ट्रेस अंजलि कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपने ब्रेकअप के दिनों को याद किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि ब्रेकअप के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं।

    Hero Image
    Anjali Kapoor BreakUp: अंजलि कपूर एक्ट्रेस और सिंगर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anjali Kapoor BreakUp: टीवी एक्ट्रेस अंजलि कपूर ने अपने दुख भरे दिनों को याद किया है। इसके लिए उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मुंबई में एक्टिंग में करियर बनाने गई थी। हालांकि इसी दौरान ब्वॉयफ्रेंड ने उनका साथ छोड़ दिया और मुंबई जैसे शहर में उनके लिए रहना बहुत कठिन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रेकअप से टूटी अंजलि कपूर को मुंबई छोड़ना पड़ा

    ब्रेकअप से टूटी अंजलि कपूर को मुंबई छोड़ना पड़ा और वह अपने होमटाउन वापस आ गई। उन्हें 3 वर्ष लगे इस बात समझने के लिए की उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें छोड़कर आगे बढ़ गया है। इस बीच में वह डिप्रेशन का भी शिकार हो गई और उनका वजन भी बढ़ गया। 3 वर्ष बाद उन्होंने अपने ऊपर कड़ी मेहनत की और एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों वह एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी अपना करियर तलाश रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐀𝐧𝐣𝐚𝐥𝐢 𝐊𝐚𝐩𝐨𝐨𝐫 🧜‍♀️ (@anjali_kapoorofficial)

    यह भी पढ़ें: Besharam Rang Controversy: 'बेशरम रंग' गाने को लेकर मुकेश खन्ना का सेंसर बोर्ड से प्रश्न- कैसे इसे पास कर दिया

    अंजलि कपूर ने बेइंतहा सीरियल में काम किया है

    अंजलि कपूर ने बेइंतहा सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वह बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने हाल हाल में वेब सीरीज फॉर हाउस में भी अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह स्टेबिन बेन के साथ भी कई गाने गा चुकी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐀𝐧𝐣𝐚𝐥𝐢 𝐊𝐚𝐩𝐨𝐨𝐫 🧜‍♀️ (@anjali_kapoorofficial)

    यह भी पढ़ें: Mission Majnu Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा रॉ एजेंट बनकर देश के लिए पाकिस्तान में करेंगे जासूसी, देखें वीडियो

    अंजलि कपूर को कास्टिंग काउच का बुरा अनुभव

    अंजलि कपूर ने अपने कास्टिंग काउच के दिनों को याद करते हुए कहा, 'जी हां, मैंने भी कास्टिंग काउच को एक्सपीरियंस किया है और यहीं एक बड़ा कारण यह है कि मैं एक्टिंग को पीछे छोड़ सिंगिंग की दुनिया में आगे बढ़ गई हूं।' अंजलि कपूर कास्टिंग काउच का बहुत ही आम बात मानती हैं। वह कहती हैं, 'लोगों को यह बात पता है कि आप नहीं कर रहे तो कोई और करने के लिए तैयार हो जाएगा।' उन्होंने यह भी कहा कि एक्टिंग के तौर पर अगर कोई उन्हें रिजेक्ट करता है तो कोई बड़ी बात नहीं लेकिन अगर कास्टिंग काउच के चलते रिजेक्ट किया जा रहा है तो यह अच्छी बात नहीं है।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐀𝐧𝐣𝐚𝐥𝐢 𝐊𝐚𝐩𝐨𝐨𝐫 🧜‍♀️ (@anjali_kapoorofficial)