Move to Jagran APP

इस साल सिंगल से डबल हो गए ये सेलेब्स और अब सोनम कपूर की बारी है

वैसे साल 2018 के अभी महज़ 4 महीनें बीते हैं मगर, इस दौरान कई सेलेब्स सिंगल से डबल हुए हैं, यहां हैं पूरी लिस्ट-

By Shikha SharmaEdited By: Published: Wed, 02 May 2018 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 10:23 AM (IST)
इस साल सिंगल से डबल हो गए ये सेलेब्स और अब सोनम कपूर की बारी है
इस साल सिंगल से डबल हो गए ये सेलेब्स और अब सोनम कपूर की बारी है

मुंबई। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर 8 मई को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ उनके रिलेशनशिप की ख़बरें पिछले काफी समय से चल रही थी। आनंद और सोनम अक्सर साथ दिखाई देते थे। अब वो फैमिली गैदरिंग हो या फिर हॉलिडे सोनम और आनंद दोनों ही अपने सोशल अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे। मगर, बावजूद इसके इन्होने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकारा नहीं और अब देखिये शादी के तारीख़ भी तय हो गई है।

loksabha election banner

साल 2014 में आनंद आहूजा की मुलाकात सोनम कपूर से हुई थी और मिलने के एक महीने के भीतर ही उन्होंने सोनम को प्रपोज़ कर दिया था। सोनम और आनंद ने हाल ही में अपनी शादी की कन्फर्म डेट रिलीज़ की है। आपको बता दें कि इनकी शादी मुंबई में ही सोनम की मासी कविता के घर पर होगी। इस शादी में कपूर और आहूजा फैमिली के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी शामिल होंगे। मेहन्दी, संगीत और शादी के अन्य रस्म शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: ज़बरदस्त है सोनम कपूर और उनके होने वाले दूल्हे आनंद आहूजा की केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें

वैसे साल 2018 के अभी महज़ 4 महीनें बीते हैं मगर, इस दौरान कई सेलेब्स सिंगल से डबल हुए हैं। हाल ही में 22 अप्रैल 2018 को मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर अलीबाग के रिसोर्ट में शादी के बंधन में बंधे। अंकिता और मिलिंद पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अंकिता मिलिंद से 25 साल छोटी हैं और यह मिलिंद की दूसरी शादी है।

बॉलीवुड के लव बर्ड्स जिन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर सभी को कन्फ्यूज़ कर रखा है, वो भी इस साल के अंत तक शादी की रस्में निभाने वाले हैं। सुना है रणवीर और दीपिका इस साल सितम्बर से लेकर दिसम्बर के महीने में शादी कर लेंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि रणवीर और दीपिका की फैमिली भी आपस में मिल चुकी हैं दोनों को बतौर कपल अपना आशीर्वाद भी दे चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी का नेशनल अवार्ड लेने दोनों बेटियों संग बोनी कपूर दिल्ली पहुंचे, देखें तस्वीरें

टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के रील लाइफ कपल शोएब इब्राहीम और दीपिका कक्कड़ 22 फरवरी को रियल लाइफ कपल बन गए थे। ये दोनों तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब के गांव में शादी की रस्में निभाई गई जहां शोएब और दीपिका की फैमिली के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स भी शामिल थे।

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की बहन रीना कपूर के बड़े बेटे मोहित मारवाह भी इस साल ही शादी के बंधन में बंधे थे। यह एक ग्रैंड वेडिंग थी जो UAE में हुई थी। जहां पूरा कपूर खानदान मौजूद था।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद अपनी नयी दुल्हनिया संग कुछ यूं वक़्त गुज़ार रहे हैं मिलिंद सोमन, देखें तस्वीरें

टीवी इंडस्ट्री के टॉल डार्क एंड हैण्डसैम एक्टर ने गौरव चोपड़ा ने 20 फरवरी को दिल्ली में एक प्राइवेट सेरेमनी में हितिषा से शादी की थी। इसकी खबर गौरव ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए दी थी।

इन सभी के अलावा, अभिनेत्री श्रिया सरन ने  12 मार्च को अपने रशियन बॉयफ्रेंड Andrie Koscheev से शादी की थी। सिंगर अंकित तिवारी ने भी इस साल 23 फ़रवरी को इंजीनियर पल्लवी से अरेंज मैरिज की थी। 24 जनवरी को युविका चौधरी ने खूबसूरत रिंग पहने हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके ज़रिये उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रिन्स नरूला से सगाई कर ली है। ये दोनों भी इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.