विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मन्नत' से पहले पत्नी गौरी संग इस जगह रहते थे शाहरुख खान, जानें फिर कैसे खरीदा आलीशान बंगला

By Aditi YadavEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2022 12:27 PM (IST)

शाहरुख खान पिछले 21 सालों से अपने परिवार के साथ मन्नत में रह रहे हैं। इस बंगले को एक्टर ने ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Photo Credit Twitter
Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Photo Credit Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। ShahRukh Khan First Home: बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पिछले दो दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे हैं। उन्होंने पर्दे पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी और आज एक्टर एक सुपरस्टार के रूप में जाने जाते हैं। आज शाहरुख और उनका पूरा परिवार लग्जरी लाइफ जीता है। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां हैं। देश-विदेशों में कई आलीशान घर भी है। इन्ही में से एक मुंबई वाला घर मन्नत भी है। सालों से शाहरुख यहां अपने परिवार के साथ रह रहे है। यह घर शाहरुख ने साल 2001 में खरीदा था, लेकिन क्या आप जानते हैं इस घर में रहने से पहले एक्टर कहा रहते थे। बहुत की कम लोग इस बारे में जानते हैं। तो चलिए हम आपको बताते है किंग खान के उस घर के बारे में जहां वह 'मन्नत' में आने से पहले रहते थे।

मन्नत से पहले 3 बीएचके फ्लैट में रहते थे शाहरुख खान

मन्नत से पहले शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ बांद्रा में स्थित श्री अमृत नाम की एक बिल्डिंग में रहते थे। यहां ये कपल एक 3 बीएचके फ्लैट में रहते थे। इसका खुलासा खुद एक्टर ने सिमी गरेवाल के शो के दौरान किया था। उन्होंने कहा था कि वह श्री अमृत नाम की एक बिल्डिंग के सातवें माले पर रहते थे। जहां से मुंबई के समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता था। इस घर में तीन बेडरूम, एक लिविंग रूम और किचन शामिल थी। खबरों की माने तो इसी फ्लैट में शाहरुख और गौरी के बड़े बेटे आर्यन खान का जन्म हुआ था।


3 लाख में किराए पर दिया था यह फ्लैट

साल 2001 में जब शाहरुख खान ने 'मन्नत' को रखीदा था, तो उन्होंने अपने इस फ्लैट को किराए पर दे दिया था। साल 2013 की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह 3 लाख प्रति महीने पर दिया गया था। वहीं पिछले 21 सालों से एक्टर बांद्रा इलाके में बैंडस्टैंड में समुद्र किनारे स्थित मन्नत में रह रहे हैं। शाहरुख के बंगले की कीमत 200 करोड़ बताई जाती है।

गौरी खान ने सजाया मन्नत

किंग खान के इस घर को उनकी ही पत्नी गौरी खान ने खुद अपने हाथों से सजाया है। वह जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने घर की नेम प्लेट से लेकर एक-एक कोने को खुद ही डिजाइन किया है। बीते साल गौरी ने इसे रेनोवेट किया था।

मन्नत से जुड़ा खास किस्सा

कहते हैं जब शाहरुख ने फिल्म 'यस बॉस' की शूटिंग कर रहे थे तो उनकी नजर इस घर पर पड़ी थी। बस फिर क्या एक्टर ने उसी दिन सोच लिया था कि वह एक दिन इसे जरूर खरीदेंगे। उन दिनों इस बंगले का नाम 'Villa Vienna' हुआ करता था। यह एक बिजनसमैन के नाम था, लेकिन शाहरुख ने इसे 2001 में 13.32 करोड़ में खरीदा, जिसकी आज की तारीख में कीमत 200 करोड़ के आसपास है। इस बंगले को खरीदने के बाद शाहरुख ने बाद में नाम बदलकर 'मन्नत' रखा।

यह भी पढ़ें- Bhediya Poster: अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आईं कृति सेनन, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस