Beautiful Trailer Out: 'रंगीला' का सीक्वल है राम गोपाल वर्मा की नई फ़िल्म 'ब्यूटीफुल', देखिए ज़बर्दस्त ट्रेलर
Beautiful Trailer Out रंगीला 1995 में रिलीज़ हुई थी। आमिर ख़ान ने मुंबई की चॉल में रहने वाले टपोरी का रोल निभाया था। उर्मिला मातोंडकर फीमेल लीड रोल में थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। राम गोपाल वर्मा अब ब्यूटीफुल फ़िल्म लेकर आये हैं, जिसका ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया। राम गोपाल वर्मा ने इस फ़िल्म को An Ode To Rangeela कहा है, जो हिंदी सिनेमा की कल्ट-क्लासिक फ़िल्म है।
ट्रेलर शेयर करने के साथ रामू ने लिखा है- क्या एक मर्द इस बात को स्वीकार कर सकता है कि उसकी पत्नी उससे ज़्यादा सफल है? यह अभिमान और आशिक़ी2 की तरह प्रोफेशनल जलन की बात नहीं है, यह एक महिला की सफलता के ख़िलाफ़ एक पुरुष के अभिमान के बारे में है। एक अन्य ट्वीट में रामू ने साफ़ किया है कि ब्यूटीफुल रंगीला का सीक्वल है। रंगीला के क्लाइमैक्स में एक अमीर लड़की ने ग़रीब लड़के को अपना लिया। लेकिन क्या एक ग़रीब लड़का वाकई एक अमीर लड़की के साथ अपनी सेल्फ रेस्पेक्ट को नज़रअंदाज़ करके रह सकता है।
ब्यूटीफुल को अगस्त्य मंजू ने निर्देशित किया है। फ़िल्म की फोटोग्राफी भी मंजू ने ही की है। ख़ास बात यह है कि वीडियो में अ राम गोपाल वर्मा प्रोडक्शन की जगह अ राम गोपाल वर्मा ड्रीम लिखा गया है। बताते चलें कि रंगीला 1995 में रिलीज़ हुई थी। आमिर ख़ान ने मुंबई की चॉल में रहने वाले टपोरी का रोल निभाया था, जो पड़ोस में रहने वाले उर्मिला मातोंडकर के किरदार से प्यार करता है।
फ़िल्म एक निम्नवर्गीय लड़की के सपनों की उड़ान की कहानी है। जैकी श्रॉफ ने रंगीला में फ़िल्म सुपरस्टार का रोल निभाया था। एआर रहमान ने संगीत दिया था। रंगीला अपनी कहानी, किरदार, अभिनय के साथ संगीत के लिए भी याद की जाती है। रंगीला बॉक्स ऑफ़िस पर भी कामयाब रही थी।
Beautiful is about “Can a man take it , if his woman becomes more successful than him?” It’s not about professional jealousy like Abhimaan and Aashiqui 2 ,but it’s about Male pride against a female’s success https://t.co/g2bk0vqUDQ" rel="nofollow — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 9, 2019
BEAUTIFUL is a conceptual sequel to RANGEELA as in how the rich girl accepted the poor guy in the climax of Rangeela ..But can a poor guy really live under a rich girl’s shadow swallowing his own self respect? That’s what #BEAUTIFUL is about. pic.twitter.com/iZ6ittfiGr — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 9, 2019