Kiara Advani से तुलना पर Batwara 1947 एक्ट्रेस का चढ़ा पारा, बोलीं-'पहली मुलाकात में मैं उनसे...'
बंटवारा 1947 एक्ट्रेस कनिका कपूर का कियारा आडवाणी से लगातार तुलना करने पर अब सब्र का बांध टूट गया है ...और पढ़ें

कियारा से तुलना पर बोलीं कनिका कपूर/ फोटो- Instagram
HighLights
कियारा आडवाणी से तुलना पर परेशान हुईं सनी देओल की को-स्टार
बंटवारा 1947 में करण देओल के अपोजिट आएंगी नजर
एक्ट्रेस ने बोलीं 'दुनिया में एक-दूसरे से मिलते-जुलते लोग होते हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बंटवारा 1947 के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बस चंद घंटे ही रह गए है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर से दमदार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। प्रीति जिंटा संग सालों बाद अभिनेता की जोड़ी देखने के लिए फैंस में काफी उत्सुकता है। हालांकि, एक और नया चेहरा इस फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहा है।
राजकुमार संतोषी की मच अवेटेड फिल्म 'बंटवारा: 1947' से कनिका कपूर बॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म कर रही हैं। हालांकि, मूवी सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही उनकी तुलना कियारा आडवाणी से शुरू हो गई है। 'टॉक्सिक' एक्ट्रेस के साथ हो रही इस तुलना पर हाल ही में कनिका ने चुप्पी तोड़ी है।
कियारा आडवाणी से तुलना पर बोलीं कनिका
बंटवारा 1947 एक्ट्रेस कनिका कपूर का फिल्म से पहला पोस्टर आउट होने के साथ ही उनके नैन-नक्श की तुलना कियारा आडवाणी के साथ होनी शुरू हो गई थी। अब इस तुलना पर चुप्पी तोड़ते हुए एनडीटीवी से खास बातचीत में कनिका कपूर ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं उनकी तरह दिखती हूं या फिर नहीं। कई लोगों की अलग-अलग राय है। मेरे परिवारवालों को नहीं लगता कि मैं उनकी तरह दिखती हूं।"
सनी देओल की को–स्टार ने आगे बातचीत में कहा, "मैं सच में सेम दिखने वाले इस सवाल का जवाब देते-देते थक गई हूं, आप लोग कियारा आडवाणी से ही ये क्यों नहीं पूछ लेते कि मैं उनकी तरह दिखती हूं या नहीं।"

'दुनिया में 7 लोगों की शक्ल मिलती जुलती है'- कनिका
जब उनसे ये पूछा गया कि अगर वह कभी कियारा आडवाणी से मिली तो उन्हें कैसे ग्रीट करेंगी। इस सवाल का जवाब देते हुए कनिका कपूर ने कहा, "मैं उनसे बोलूंगी कि हेलो बहन, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में 7 लोग ऐसे हैं, जिनकी शक्ल एक-दूसरे से काफी ज्यादा मिलती-जुलती है। तो शायद हम दोनों उन्हीं में से होंगे। हम दोनों के बीच होने वाली ये तुलना जब तक हेल्दी है, तब तक मैं इससे ओके हूं।"

कनिका कपूर ने इस बातचीत में ये भी बताया कि बंटवारा 1947 उन्हें 'दोनों' की वजह से मिली थी, जो सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म थी। वहीं पर राजकुमार संतोषी ने उनका काम नोटिस किया था। फिल्म 'बंटवारा 1947' कल यानी कि 14 अगस्त 2026 को 'आवारापन 2' से टक्कर लेगी।
