Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वियतनाम में फिल्म 'बार्बी' के बाद ब्लैकपिंक ग्रुप का कॉन्सर्ट भी बैन, एक नक्शा बना विवाद की जड़

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 01:17 PM (IST)

    Barbie Banned in Vietnam फैंटेसी फिल्म बार्बी में मारगॉट रॉबी और रायन गोसलिंग मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बार्बी इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल है। वहीं ब्लैकपिंक ग्रुप का कॉन्सर्ट भी वियतनाम में होने वाला था। अंतरराष्ट्रीय विवादों में अक्सर कला को फंसते हुए देखा गया है। बार्बी और ब्लैकपिंक पर बैन उसी की मिसाल है।

    Hero Image
    Barbie Movie and Blackpink Concert banned in Vietnam. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। वियतनाम की सरकार ने हाल ही में फैसला किया था, उनके देश मे विवादित फिल्म 'बार्बी' को नहीं दिखाया जाएगा। अब वियतनाम सरकार ने 'बार्बी' फिल्म के साथ-साथ के-पॉप गर्ल ग्रुप ब्लैकपिंक (Black Pink) के कॉन्सर्ट पर भी बैन लगा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, इन पर बैन लगने के पीछे एक ही वजह है- चीन का नाइन-डैश लाइन नक्शा। इस नक्शे में चीन दक्षिण के अधिकांश चीनी सागर पर अपना दावा दिखाता है, जबकि वियतनाम समेत कई ऐसे देश हैं, जो चीन के इस दावे को खारिज करते आए हैं।

    नक्शे का फिल्म और कॉन्सर्ट से क्या लेनादेना?

    हॉलीवुड फिल्म बार्बी 21 जुलाई को वियतनाम के सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन उससे पहले ही सरकार ने इसे बैन कर दिया। वियतनाम सरकार का आरोप है कि फिल्म 'बार्बी' में नाइन-डैश लाइन नक्शे को दिखाया गया है। वहीं, 23 अक्टूबर को हनोई में ब्लैकपिंक कॉन्सर्ट का आयोजन होना था।

    बीजिंग की एक इवेंट कंपनी यह कॉन्सर्ट आयोजित करवा रही थी, लेकिन इसी बीच इस कंपनी की वेबसाइट पर नाइन-डैश लाइन नक्शा दिखाई दिया, जिसके बाद वियतनाम की सरकार ने इस कॉन्सर्ट पर भी बैन लगा दिया।

    इसके बाद कंपनी के सीईओ ब्रायन चाउ ने माफी मांगते हुए वेबसाइट की तस्वीरों को बदलने की बात भी कही, लेकिन फिलहाल के लिए बैन बरकरार है। साथ ही इस घटना को लेकर वियतनाम के संस्कृति और सूचना मंत्रालय ने जांच भी शुरू कर दी है।

    क्या है नाइन-डैश लाइन नक्शा?

    नाइन-डैश लाइन चीन द्वारा जारी किया गया एक नक्शा है। इसमें दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर चीन का दावा दिखाया गया है, लेकिन वियतनाम चीन के इस दावे से सहमत नहीं है। वियतनाम की सरकार का कहना है कि किस सागर के कुछ जलमार्गों पर हमारा भी अधिकार है।

    इस विवाद की एक वजह यह भी है कि इस क्षेत्र में तेल और गैस का बड़ा भंडार है। साथ ही यह एक महत्वपूर्ण शिपिंग लेन भी है। चीन के पड़ोसी देश कई बार कह चुके हैं कि चीनी सरकार इस क्षेत्र पर अपना कब्जा बढ़ाती जा रही है।

    कब रिलीज होगी बार्बी?

    ग्रेटा गेरविग निर्देशित बार्बी फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी बार्बीलैंड में दिखायी गयी है। यह पहली बार्बी लाइव एक्शन फिल्म है। बार्बी डॉल अगर अपनी फंतासी दुनिया से निकलकर इंसानों की दुनिया में पहुंच जाए तो क्या होगा? कहानी इसी थीम पर है। मारगॉट रॉबी बार्बी तो रायन गोसलिंग केन के किरदार में हैं। भारत में फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner