विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bandar X Review: 'OTT पर आने का इंतजार मत करना', Bobby Deol की फिल्म में छुपा है स्पेशल मैसेज, मिले सॉलिड नंबर

Published: Fri, 05 Jun 2026 03:43 PM (IST)

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' ने आते ही दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। इस फिल्म में अनुराग ...और पढ़ें

'बंदर' पर आया दर्शकों का फैसला/ फोटो- X Account

'बंदर' पर आया दर्शकों का फैसला/ फोटो- X Account

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओल (Bobby Deol) की सेकंड पारी बॉलीवुड में बहुत ही शानदार रही है। वह 'एनिमल' के बाद अब वह अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'बंदर' में नजर आए, जहां उन्होंने टीवी के सुपरस्टार का रोल निभाया, जिस पर उसकी एक्स गर्लफ्रेंड दुष्कर्म का आरोप लगा देती है।

कई दर्शक पहले ही दिन 'बंदर' थिएटर्स में देखकर आ चुके हैं, जिन्होंने फिल्म का रिव्यू किया और साथ ही यह भी बताया कि क्यों लोगों को इस फिल्म के OTT पर आने तक का इंतजार नहीं करना चाहिए। कई लोगों ने इसे 100 आउट ऑफ 100 वाली फिल्म भी बताया। 

बॉबी देओल की फिल्म के मैसेज ने छुआ लोगों का दिल

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर 'बंदर' में अनुराग कश्यप ने मीटू आंदोलन और जेल में कैदियों के हालातों को दिखाने की कोशिश की है। हालांकि, दर्शकों का कहना है कि इसमें निर्देशक ने एक महत्वपूर्ण बात भी कह दी है। फिल्म देखकर आए एक यूजर ने लिखा, "ओरिजिनल बॉलीवुड वापस लौट आया है। समीर मेहरा के रूप में बॉबी देओल ने अपने करियर की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। अनुराग कश्यप एक बार फिर डार्क, रॉ और बिल्कुल अनफिल्टर अंदाज में काम करते दिखे। कोर्टरूम ड्रामा, मीडिया ट्रायल...सच और पावर के बीच की लड़ाई, इसके OTT पर आने का इंतजार मत करना।"

यह भी पढ़ें- Bandar Review: लड़कियों को मैसेज करने से पहले सोचेंगे आप, बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस; कहां चूकी फिल्म?

bandar 1

दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर आपको सिनेमा देखना पसंद है, तो खुद पर एक एहसान करना और बंदर जरूर देखना। समाज में भेदभावपूर्ण कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने वाली यह एक शानदार फिल्म है। अनुराग कश्यप सच में जीनियस फिल्ममेकर हैं। बॉबी देओल की मैडनेस ने उनके प्रति मन में रिस्पेक्ट बढ़ा दी है।"

bandar 11

अन्य यूजर ने लिखा, "बंदर.. कंटेंट के मामले में एक बेहतरीन मास्टरपीस फिल्म है। यह एक जबरदस्त हिट साबित होगी।"

movie

अच्छी स्टोरी के साथ फुल एंटरटेनमेंट है 'बंदर'

फिल्म देखकर निकले एक अन्य दर्शक ने लिखा, "सरप्राइजिंग... एक अच्छी कहानी के साथ आई ये एक जबरदस्त, दिलचस्प और मनोरंजक फिल्म है, लेकिन डायरेक्शन और एग्जीक्यूशन में और समय चाहिए था।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "दमदार, बॉबी ने अनुराग कश्यप की इस डार्क और जेल ड्रामा फिल्म में जबरदस्त अभिनय किया है। जो न्याय, आघात और सार्वजनिक धारणा की पड़ताल करता है।"

bandar bobby deol

अन्य यूजर ने लिखा, "बंदर का मोस्ट पावरफुल पार्ट इसकी फीलिंग है, जो बिल्कुल रियल है। आदमियों से उम्मीद की जाती है कि वह चुप रहे, फिर चाहे पब्लिकली उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही हो। यह अदृश्य भावनात्मक बोझ कई लोगों को दिखाई नहीं देता है, लेकिन रियल है। आदमियों की आवाज भी सुनी जानी चाहिए, उन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।"

bandr 1

बॉबी देओल की 'बंदर' को दर्शकों से ओवरऑल काफी पॉजिटिव रिस्पांस और प्यार मिल रहा है। अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन प्यार के मुताबिक, कमाई करती है या नहीं।

यह भी पढ़ें- ईशा देओल ने किया Bandar का रिव्यू, भैया बॉबी देओल की परफॉर्मेंस पर बोलीं- आज के बेहतरीन एक्टर...