यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bamba Bakya Passes away: सिंगर बंबा बाक्या का 49 साल की उम्र में निधन, ऐश्वर्या राय की फिल्म के लिए गाया आखिरी गाना
Bamba Bakya Passes away तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर बंबा बाक्या का 49 साल की उम्र में निधन हो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।Bamba Bakya Passes away: तमिल के फेमस सिंगर बंबा बाक्या का महज 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर के आकस्मिक निधन के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और उनके निधन की खबर सामने आने के बाद कॉलीवुड के बड़े सितारे ट्वीट कर उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 49 वर्षीय सिंगर लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुरूवार को शाम को उन्हें थोड़ी बेचैनी की हुई थी, जिसके बाद सिंगर को अस्पतला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
#Simtaangaran, #Kaalame Songs singer #BambaBakiya passed away today .!💔 pic.twitter.com/XsYB98Kc0h
— Online Vijay FC (@OnlineVijayFC) September 2, 2022
बता दें कि बंबा बाक्या को दुनिया भर में अवॉर्ड विनर सिंगर और कंपोजर ए आर रहमान ने रजनीकांत की फिल्म 2.0 से लॉन्च किय था। वहीं, बंबा बक्या को पुल्लिनंगल और सिमटांगरन जैसे हिट सॉन्ग के लिए जाना जाता है। तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री में उनको बैरिटोन के लिए जाना जाता है।
Playback singer #BambaBakiya passes away! He had recently sung for #PonniyinSelvan #RIP! pic.twitter.com/2d6j5oqmbE
— Sreedhar Pillai (@sri50) September 2, 2022
ऐश्वर्या राय की फिल्म के लिए गाया गाना
जानकारी के अनुसार, बंबा बाक्या को हाल ही में मणि रत्नम की मोस्ट अवेटेड फिल्म पोन्नियन सेल्वन में पोन्नी नाधि सॉन्ग को अपनी आवाज दी है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
#ARRahman paying his last respect to #BambaBakiya pic.twitter.com/mw8A7JbakB
— Gowtham 𝗩𝗝 (@GowthamVjArr) September 2, 2022
ऐसे पड़ा बंबा बाक्या नाम
द हिंदू की खबर की मानें तो उन्होंने अपना नाम बंबा बाक्या रखने जाने के पीछा का करण बताते हुए एक इंटरव्यू में कहा, मैंने पहली बार फिल्मों के लिए 2.0 में काम किया था और तब मुझे एआर रहमान ने दक्षिण अफ्रीकी गायक बंबा की तरह गाना गाने के लिए कहा था और इसलिए मेरा नाम बंबा बाक्या रख दिया गया। आपको बता दें, बंबा बाक्या के नाम से मशहूर सिंगर का असली नाम भक्कियाराज था।
