विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक बार फिर साथ आई बाजीराव मस्तानी की स्टारकास्ट, NMACC की ओपनिंग में रणवीर, दीपिका और प्रियंका का हुआ रीयूनियन

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 01 Apr 2023 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 12:36 PM (IST)

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा को आज पूरी दुनिया जानती है। हिदुस्तान हो या विदेश ऐसा कोई नहीं जो उनके बारे में न जानता हो। एक्ट्रेस लंबे समय बाद मुंबई लौटी हैं और कई वर्षों के बाद उनका बाजीराव मस्तानी के स्टार्स के साथ रीयूनियन होते देखा गया।

File Photo of Priyanka Chopra, Deepika Padukone and Ranveer Singh from NMACC
File Photo of Priyanka Chopra, Deepika Padukone and Ranveer Singh from NMACC

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा कर बॉलीवुड और मुंबई छोड़ने के पीछे की अपनी असल वजह को बताया। एक्ट्रेस पिछले कई वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं, लेकिन हिंदुस्तान और हिंदुस्तानी फैंस के लिए उनके दिल में अब भी प्यार कायम है। विदेश में इतने समय तक रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा पहली बार बेटी और पति को लेकर मुंबई पहुंचीं। यहां पहुंचते ही उन्होंने एनएमएसीसी समारोह में शिरकत की।

साथ दिखे 'बाजीराव मस्तानी' के कलाकार

सितारों से सजी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटम समारोह की पार्टी में कई ए-लिस्ट एक्टर्स शामिल हुए। इसी इवेंट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शामिल हुए। इवेंट के कई वीडियो सामने आए हैं। इसी में से एक वीडियो दीपिका, प्रियंका और रणवीर सिंह का भी एक दूसरे से मिलते हुए सामने आया है। 'बाजीराव मस्तानी' के इन एक्टर्स को लंबे समय बाद साथ देखा गया। इन तीनों कलाकारों को लेते हुए बनी यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।

इवेंट में दिखे ये सितारे भी

'बाजीराव मस्तानी' के एक्टर्स के अलावा इस इवेंट में करण जौहर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अनंत अंबानी, श्लोका अंबानी, नीता अंबानी समेत कई अन्य सितारे भी शामिल हुए। इसी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर का भी एक दूसरे से आमना सामना हुआ। दोनों ही बड़ी गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिले। उन्हें गले लगता देख इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि अतीत में प्रोफेशनली इनके बीच कभी कोई बात बिगड़ी थी।

भट्ट फैमिली ने लूटी लाइमलाइट

इस इवेंट में पूरी भट्ट फैमिली एक साथ नजर आई। इस पार्टी में आलिया भट्ट, सोनी राजदान, महेश भट्ट और शाहीन भट्ट ने साथ में शिरकत की। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।