विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badshah: 'उन्होंने हमसे ब्लैंक पेपर पर साइन करवाए', हनी सिंह से झगड़े पर पहली बार खुलकर बोले रैपर बादशाह

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 17 Jul 2023 11:38 AM (IST)

Badshah and Honey Singh Fight बादशाह और हनी सिंह एक समय पर काफी करीब थे। दोनों ने एक साथ मिलकर ...और पढ़ें

Badshah Reveals His Fight With Honey Singh Called Rapper Self Centered Says He Made Us Sign Blank Papers/Instagram
Badshah Reveals His Fight With Honey Singh Called Rapper Self Centered Says He Made Us Sign Blank Papers/Instagram

HighLights

  1. पहली बार हनी सिंह के साथ लड़ाई पर बोले बादशाह
  2. बादशाह ने रैपर पर लगाया ब्लैंक पेपर पर साइन करवाने का आरोप
  3. संघर्ष के दिनों में हनी सिंह ने छोड़ा था साथ-बादशाह

नई दिल्ली, जेएनएन। Badshah and Honey Singh Fight: हनी सिंह और बादशाह दोनों ने ही अपने रैप से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया। एक समय पर जहां हनी सिंह की हिंदी फिल्मों में तूती बोलती थी, तो वहीं अब बादशाह का हर फिल्म में रैप जरूर होता है।

हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एक समय ऐसा भी था, जब बादशाह और हनी सिंह बहुत अच्छे दोस्त थे और 'माफिया मुंडीर' नाम से उनका बैंड था। उनके इस ग्रुप का हिस्सा रफ्तार, इक्का और लिटिल गोलू भी थे।

पिछले कई सालों से बादशाह और हनी सिंह के बीच कोल्ड वॉर चल रही थी, लेकिन इसका कारण कोई भी नहीं जानता था। अब हाल ही में रैपर बादशाह ने ये खुलासा किया कि आखिर दोनों के बीच झगड़ा क्यों हुआ।

इस वजह से शुरू हुई थी बादशाह-हनी सिंह की जंग

यूट्यूबर राज शमशी से बातचीत में बादशाह ने अपना दिल खोलकर रख दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने हनी सिंह के साथ अपने टकराव पर भी खुलकर बातचीत की। रैपर बादशाह ने कहा, " माफिया मुंडीर सबका एक थॉट था, जिसमें एक जैसी सोच रखने वाले लोग साथ मिलकर काम करते थे। शुरुआत में इसमें मैं और हनी जुड़े। साल 2009 में हमारे बीच दरार आ गई।

मैं नौकरी करता था और बहुत ज्यादा डरा हुआ था। उस समय हनी सिंह भी मेरी रडार से दूर था और जब मैं उसे फोन करने की कोशिश करता था, तो वह मेरा फोन नहीं उठाता था। जब तक हम माफिया मुंडीर का हिस्सा थे, हम कभी नहीं मिले। अगर शायद हम मिले होते तो चीजें अलग हो सकती थी"।

View this post on Instagram

A post shared by Raj Shamani (@rajshamani)

2011 में हनी सिंह संग मेरा पहला गाना हुआ रिलीज

बादशाह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ब्राउन रंग सिंगर पर आरोप लगाते हुए कहा, "हमने एक साथ कई गाने बनाए थे, लेकिन वह कभी भी रिलीज नहीं हुए। हनी सिंह उस वक्त सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रहा है। साल 2006 से लेकर 2009 तक माफिया मुंडीर बैंड के साथ जुड़ा हुआ था।

मेरे माता-पिता को भी मेरी फिक्र होने लगी थी। साल 2011 में हनी सिंह के साथ मेरा पहला गाना आया 'गेटअप जवानी'।"आपको बता दें कि साल 2012 में बादशाह-हनी सिंह का बैंड टूट गया था, जिसका कारण भी बादशाह ने अपने इंटरव्यू में बताया।

उन्होंने हमसे ब्लैंक पेपर पर साइन लिए- बादशाह

अपने संघर्ष के दौर के बारे में बताते हुए रैपर ने आगे बताया कि उन्होंने हनी सिंह से बात की और कहा, "हम एक-दूसरे के साथ कई गाने बना रहे हैं, वह उनके बारे में भी सोचें, क्योंकि हम अपना सबकुछ छोड़कर यहां पर आए हैं। आप एक तरफ हमें अपना भाई कहते हो, लेकिन दूसरी तरफ आप इतना सेल्फ सेंटर्ड नहीं हो सकते। आप हमारे संघर्ष की तरफ बिल्कुल भी ध्यान देने में सफल नहीं हुए"।

बादशाह ने ये भी बताया कि हनी सिंह ने उनसे ब्लैंक पेपर पर साइन भी करवाए, लेकिन उन कॉन्ट्रैक्ट का क्या? उन्होंने कहा, वह दौर हम सब के लिए बहुत ही मुश्किल भरा था। आपको बता दें कि खोल बोतल', 'बेगानी नार बुरी' और 'दिल्ली के दीवाने' जैसे गाने दिए। बादशाह और हनी सिंह के एक गाने ने तो सोशल मीडिया पर खूब बवाल भी मचाया था।