विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

YouTube पर इस Holi Song को मिले 1 बिलियन व्यूज, सुनते ही झूम उठेंगे आप

Published: Wed, 04 Mar 2026 08:00 AM (IST)

होली का त्यौहार बिना म्यूजिक के अधूरा सा लगता है इसीलिए यहां होली का एक ऐसा गाना बताने जा रहे हैं जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया।

यूट्यूब पर इस होली गीत के हैं सबसे ज्यादा व्यूज

यूट्यूब पर इस होली गीत के हैं सबसे ज्यादा व्यूज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होली का त्यौहार बिना म्यूजिक के अधूरा लगता है और बॉलीवुड में भी होली के गानों की कोई कमी नहीं है। लेकिन आज हम एक ऐसे गाने की बात करने जा रहे हैं जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा और सुना गया है।

झूमने पर मजबूर कर देता है ये होली सॉन्ग

होली के इस गाने को (Holi Song) को यूट्यूब (YouTube) पर 1 बिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने की बीट, लिरिक्स से लेकर इसका साउंड तक झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर और तनिष्क बागची जैसे सिंगर्स ने गाया है।

holi (4)

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की पहली 'पिचकारी', आजादी से पहले शूट हुआ था ये आईकॉनिक Holi Song, इस फिल्म से शुरू हुआ था ट्रेंड

कौन सा है ये गाना?

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो है वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर रोमांटिक कॉमेडी बद्रीनाथ की दुल्हनिया (Badrinath Ki Dulhaniya) का टाइटल ट्रैक। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। 9 साल बाद भी यह गाना होली पर ट्रेंड कर रहा है और होली के त्यौहार पर इस गाने को जरूर बजाया जाता है।

holi (5)

बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बारे में

बद्रीनाथ की दुल्हनिया 2017 की एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे शशांक खेतान द्वारा लिखित और निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है। यह दुल्हनिया फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त है और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014) का स्पिरिचुअल सीक्वल है। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट् ने लीड रोल प्ले किया है। यह एक छोटे शहर की एक महत्वाकांक्षी स्वतंत्र एयर होस्टेस की कहानी है, जो अपने रूढ़िवादी मंगेतर की पितृसत्तात्मक उम्मीदों के अनुरूप होने से इनकार करती है।

holi (6)

यह भी पढ़ें- Rajesh Khanna का होली गीत 56 साल बाद भी अमर, Kishore Kumar की आवाज में जमा देता है रंग