यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Baba Trailer OUT: रजनीकांत की 'बाबा' का ट्रेलर जारी, मनीषा कोइराला के साथ 20 साल बाद फिर रोमांस करते आएंगे नजर
Baba Trailer OUT अभिनेता रजनीकांत की फिल्म बाबा का नया ट्रेलर जारी किया गया है। इस फिल्म में उनके अलावा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Baba Trailer OUT: रजनीकांत के जन्मदिन के अवसर पर उनकी सुपरहिट फिल्म बाबा दोबारा से रिलीज की जा रही है। यह दो दशक पहले 2002 में आई थी।इस फिल्म ने तब बॉक्स ऑफिस पर काफी गदर मचाया था और इसने बंपर कमाई की थी। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा मनीषा कोइराला और अमरीश पुरी की भी अहम भूमिका थी। वहीं फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया था। अब यह फिल्म दोबारा से नए अवतार में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह रजनीकांत के जन्मदिन 12 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।
बाबा फिल्म के निर्माताओं ने एक नया ट्रेलर जारी किया है
बाबा फिल्म के निर्माताओं ने एक नया ट्रेलर जारी किया है। इसमें काफी कॉमेडी, एक्शन और रोमांस देखने को मिलता है। रजनीकांत ने ट्विटर पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा है, 'यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। बाबा का रिमास्टरर्ड वर्जन जल्द रिलीज होगा। बाबा हो रहा है रीरिलीज।' ट्रेलर में रजनीकांत कहते नजर आ रहे हैं, 'मैं आ रहा हूं।' इसमें काफी बढ़िया ऑडियो क्वालिटी और डिजिटल प्रिंट रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala के मर्डर पर बोले दिलजीत दोसांज, '100% यह सरकार की नालायकी है'
बाबा फिल्म में रजनीकांत नास्तिक व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं
बाबा फिल्म में रजनीकांत एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका धर्म-कर्म में कोई विश्वास नहीं होता लेकिन तभी महावतार बाबाजी उन्हें सात वर मांगने की आशीर्वाद देते हैं। इसके बाद रजनीकांत राजनीति की दुनिया में आते हैं और वहां से उनका जीवन बदल जाता है। बाबा का निर्देशन सुरेश कृष्णा ने किया है। फिल्म में आशीष विद्यार्थी और सयाजी शिंदे जैसे लोग भी अहम भूमिका में है।
यह भी पढ़ें: Mera Dil Yeh Pukare Aaja का माधुरी दीक्षित पर चढ़ा खुमार, आयशा के अंदाज में कमर लचकाने पर हुईं ट्रोल
बाबा 15 अगस्त 2002 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
बाबा 15 अगस्त 2002 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब रजनीकांत की टीम ने इसके दोबारा से रिलीज होने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म की स्क्रीनिंग नए तरीके से होगी। नए लुक में होगी। नया एडिटेड वर्जन आएगा। इसके चलते यह पूरी तरह से एक अलग फिल्म होगी। वहीं ए आर रहमान के गाने माया माया और शक्ति कोडू को रीमिक्स किया गया है और डॉल्बी मिक्स साउंड सिस्टम से बनाया गया है। रजनीकांत फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। रजनीकांत का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।