विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली 2' का फर्स्‍ट लुक जल्‍द इस डेट को आ जाएगा सामने

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 19 Oct 2016 01:03 PM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2016 01:43 PM (IST)

पिछले साल रिलीज हुई फिल्‍म 'बाहुबली' ने देश भर में धूम मचा दी थी, ऐसे में इस बार उम्‍मीद दोगुनी बढ़ गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, आइएएनएस। 'बाहुबली 2' का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए वाकई में यह बेहद अच्छी खबर है। इसका फर्स्ट लुक जल्द सामने आने वाला है। इसे 22 अक्टूबर को मामी फेस्टिवल में रिलीज किया जाएगा। मामी मूवी मेला में 'बाहुबली 2' का फर्स्ट लुक दिखाया जाएगा, जिसे राणा दग्गुबती और अनुष्का शेट्टी समेत पूरी कास्ट होस्ट करेगी। साथ ही टीम फिल्म बनाने के अनुभव को भी शेयर करेगी।

यह फेस्टिवल 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में आयोजित होने होने वाला है। 'बाहुबली 2' के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि बाहुबली फिल्म के सीक्वल का पोस्टर मूवी मेले में रिलीज किया जा रहा है।’ 20 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे इस फेस्टिवल में 54 देशों की करीब 180 फिल्में दिखाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- इस अभिनेता ने भी रखा अपनी मंगेतर के लिए करवा चौथ का व्रत

आपको बता दें कि 'बाहुबली 2' अगले साल रिलीज होने वाली है और सबसे ज्यादा लोगों में उत्सुकता इस सवाल का जवाब जानने की है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' ने देश भर में धूम मचा दी थी, ऐसे में इस बार उम्मीद दोगुनी बढ़ गई है।

यह भी- न्यूयॉर्क से देखिए हॉट मलाइका की पार्टी करती बिंदास तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।