विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ayushmann Khurrana ने लिया 'उड़ता तीर', फिल्म के ट्रेलर में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे; देनी पड़ी सफाई

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:46 PM (IST)

आयुष्मान खुराना को फिल्म उड़ता तीर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर काफी ट्रोल किया गया, जिस पर अब एक्टर ने रिएक्शन दिया है।

फिल्म में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर बुरे फंसे आयुष्मान/ फोटो-इंस्टाग्राम

फिल्म में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर बुरे फंसे आयुष्मान/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'उड़ता तीर' ट्रेलर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारे पर विवाद

  2. आयुष्मान खुराना ने ट्रेलर में दिखाए सीन पर दी सफाई 

  3. अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी सारा-आयुष्मान की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की दो बड़ी फिल्में बैक टू बैक रिलीज के लिए तैयार हैं। कुछ दिनों पहले ही राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी उनकी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' से टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया, तो वहीं उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'उड़ता तीर' का भी ट्रेलर सामने आ चुका है।

ट्रेलर दर्शकों को वैसे तो काफी पसंद आया, लेकिन उसमें आयुष्मान खुराना के मुंह से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे सुनकर यूजर्स थोड़े खफा हो गए। अब फिल्म में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने पर आयुष्मान ने सफाई दी है।

'उड़ता ती'र के ट्रेलर लॉन्च आयुष्मान खुराना ने दी सफाई

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे पाकिस्तानी स्पाई एजेंट का किरदार अदा किया है, जो अपनी याददाश्त खो बैठता है और खुद को भारतीय समझने लगता है। फिल्म में उनका किरदार बिलाल अहमद का है। उड़ता तीर के ट्रेलर के एक सीन में आयुष्मान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए दिखाई दिए, जिसे लेकर अभिनेता को ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। अब हाल ही में आयुष्मान ने उड़ता तीर के ट्रेलर लॉन्च पर इस पर सफाई दी है।

अभिनेता ने कहा, "जो भी स्क्रिप्ट की डिमांड होगी वह मैं करूंगा। ये स्क्रिप्ट का हिस्सा था। एक एक्टर होने के नाते आपको कुछ भी करने के लिए तैयार रहना पड़ता है। वो तो होता ही रहा है, हर एक स्पाई में होता है, लेकिन बस अंतर ये है कि यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। स्पाई कॉमेडी है, पेट्रियोटिक कॉमेडी है। मैं हमेशा स्क्रिप्ट को पहले देखता हूं। मैं डायरेक्टर का बेबी हूं, तो वह मुझे जैसा करने के लिए बोलेंगे मैं करूंगा।"

Screenshot 2026-09-24 164239

कब रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर?

पति पत्नी और वो दो के बाद सारा अली खान के साथ दोबारा काम करने पर भी आयुष्मान खुराना ने बात की। उन्होंने कहा, "सारा के साथ काम करने का अनुभव हमेशा ही अच्छा होता है। वह सेट पर एक अलग तरह की एनर्जी लेकर आती हैं। फिल्म उड़ता तीर के निर्देशन की कमान आकाश ए कौशिक ने संभाली है। यह निर्देशक की डेब्यू फिल्म है।

मूवी की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा मुकुल देव, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर, स्मिता तांबे, ब्रिजेंद्र काला और संदीप आनंद नजर आने वाले हैं। स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर सिनेमाघरों में 9 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Udta Teer Trailer: हिंदुस्तानी देशभक्त बना पाकिस्तानी जासूस, Ayushmann Khurrana की स्पाई कॉमेडी का ट्रेलर आउट

यह भी पढ़ें- Udta Teer: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के बीच लटके Ayushmann Khurrana, स्पाई कॉमेडी 'उड़ता तीर' का फर्स्ट लुक आउट