आयुष्मान खुराना की Mupapa को मिल गई हीरोइन, ओटीटी की इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत?
अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म मुपापा की कास्टिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

आयुष्मान खुराना की मुपापा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म मुपापा
फिल्म मुपापा में नजर आएगी ये एक्ट्रेस
ओटीटी से इस फेमस शो का रही है हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का नाम अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। उड़ता तीर और ये प्रेम मोल लिया है के अलावा आयुष्मान आने वाले समय में मुपापा में नजर आएंगे, जिसका आधिकारिक एलान इसी साल हुआ है।
अब खबर आ रही है कि मुपापा (Mupapa) के लिए लीड एक्ट्रेस की मेकर्स की तलाश पूरी हो गई है और ओटीटी की एक फेमस एक्ट्रेस के हाथ आयुष्मान की ये फिल्म लग गई है। आइए जानते हैं कि वह अदाकारा कौन हैं-
मुपापा में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस
आयुष्मान खुराना स्टारर अपकमिंग फिल्म मुपापा की कास्टिंग को लेकर जो लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, उसकी जानकारी पिंकविला की रिपोर्ट में दी गई है। बताया जा रहा है कि बंदिश बैडिंट्स वेब सीरीज फेम अभिनेत्री श्रेया चौधरी (Shreyaa Chaudhry) को मुपापा के लिए कास्ट किया गया है और मेकर्स ने इस मूवी के लिए उनके नाम पर फाइनल मुहर लगाई है।
यह भी पढ़ें- एल्फा के बाद YRF की नई फिल्म में दिखेंगे Ayushmann Khurrana, 'मुपापा' का एलान; रिलीज डेट भी आउट
-1791290483078.webp)
हालांकि, मुपापा में श्रेया चौधरी की एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ये पहला मौका होगा कि जब श्रेया की बतौर एक्ट्रेस कोई फिल्म थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा चर्चा की जाए फिल्म मुपापा के बारे में तो इसका निर्देशन समीर सक्सेना कर रहे हैं और इसे 'पोशम पा पिक्चर्स' प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है। 'पोशम पा पिक्चर्स' की शुरुआत समीर ने बिस्वपति सरकार, सौरभ खन्ना और अमित गोलानी के साथ मिलकर की थी।
AYUSHMANN KHURRANA STARS IN 'MUPAPA' – FIRST THEATRICAL COLLABORATION BETWEEN YRF & POSHAM PA PICTURES – 19 FEB 2027 RELEASE... #Mupapa, starring #AyushmannKhurrana, marks the first theatrical collaboration between Yash Raj Films and Posham Pa Pictures. The two banners will jointly produce theatrical films, beginning with #Mupapa. Produced by #YRF CEO Akshaye Widhani [whose last production, #Saiyaara, set new benchmarks at the boxoffice] and Posham Pa Pictures, and directed by Sameer Saxena, #Mupapa is set for a worldwide theatrical release on 19 Feb 2027.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 1, 2026
यह प्रोजेक्ट यश राज फिल्म्स और 'पोशम पा पिक्चर्स' के बीच पहली थिएट्रिकल पार्टनरशिप है। हालांकि फिल्म की कहानी और कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि मुपापा एक अलग तरह की थिएट्रिकल फिल्म होगी और यह दर्शकों को सिनेमाघरों में एक बिल्कुल नया विज़ुअल अनुभव देगी।
कब रिलीज होगी मुपापा
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना स्टारर मुपापा की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट का एलान भी किया गया था। जिसके आधार पर 19 फरवरी 2027 को इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
