Article15 का ‘शुरू करें क्या’ सॉन्ग रिलीज, रैपर्स के साथ दमदार अंदाज में दिखे Ayushmann khurrana
Article15 Shuru Karein Kya song release फिल्म का पहला गाना रिलीज किया है। इस गाने में आयुष्मान खुराना के साथ कुछ रैपर्स भी नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना का अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 15’ (Article 15) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म चर्चा में है। लोगों को फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म का पहला गाना भी रिलीज किया है। इस गाने में आयुष्मान खुराना के साथ कुछ रैपर्स नजर आ रहे हैं। गाने के बोल हैं ‘शुरू करें क्या’। गाने के बोल इतने दमदार हैं कि इसे सुनते हुए आपका खून खौल उठेगा।
इस गाने में रैपर्स समाज हो रहे भेदभाव को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। गाने के बोल हैं ‘बातें बहुत हुईं, काम शुरू करें क्या? कल क्या करेगा आज शुरू करे क्या?’। इस गाने में देश के नागरिकों को अपने आस-पास होने वाली गलत चीजों को रोकने और उनका विरोध करने के लिए मोटिवेट किया जा रहा है। ये रैप सॉन्ग इतना दमदार है कि आप इससे खुद से बड़ी आसानी से जोड़ लेंगे।
बता दें कि आर्टिकल 15 एक ऐसी फिल्म होगी जो समाज हो रहे जात-पात, ऊंच-नीच, यौन शौषण, हिंसा और हर दर्द से आपको रूबरू कराएगी। इसके अलावा फिल्म में बदायूं डबल मर्डर केस को भी दिखाया जाएगा। साल 2014 में हुए उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए इस मर्डर केस ने पूरे देश का दिल दहला दिया था। अब इस फिल्म में उसी मर्डर केस की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में आयुष्मान एक पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे। आयुष्मान के अलावा सयोनी गुप्ता भी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा हैं। फिल्म 28 जून को रिलीज होगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप