विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayushmann Khurrana Birthday: शादी के वक्त आयुष्मान के अकाउंट में थे इतने रुपए, बोर्ड एग्जाम में किया था प्रपोज

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 12 Sep 2023 06:07 PM (IST)

Ayushmann Khurrana Birthday 14 सितंबर 1984 में जन्में आयुष्मान खुराना अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

Ayushmann Khurrana Birthday Special / Photo- Instagram
Ayushmann Khurrana Birthday Special / Photo- Instagram

HighLights

  1. Borad Exam की तैयारी के दौरान आयुष्मान ने ताहिरा को किया था प्रपोज
  2. 14 सितंबर को आयुष्मान खुराना मना रहे हैं अपना 39वां जन्मदिन
  3. आयुष्मान-ताहिरा की प्यार की कहानी में आए ये ट्विस्ट एंड टर्न

नई दिल्ली, जेएनएन। Ayushmann Khurrana Birthday: एमटीवी के शो रोडीज से बतौर कंटेस्टेंट ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने वाले आयुष्मान खुराना की गिनती आज बॉलीवुड के लीडिंग एक्टर्स में होती है। साल 2012 में उन्होंने शूजीत सरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' से फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था।

उनकी पहली ही फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। जितना उतार-चढ़ाव भरा आयुष्मान खुराना का बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफर रहा है, उससे कई ज्यादा दिलचस्प उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ लव स्टोरी रही।

स्कूल से शुरू हुई इस प्रेम कहानी को शादी के मंडप तक पहुंचाना और अपनी 'ड्रीम गर्ल' को हमसफर बनाने के लिए आयुष्मान ने क्या-क्या पापड़ बेले, जानिये हमारे इस आर्टिकल में-

पहली बार फैमिली डिनर पर ऐसे मिले थे आयुष्मान-ताहिरा

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप दोनों एक-दूसरे को स्कूल समय से जानते हैं। ये दोनों फिजिक्स की क्लास में साथ में थे। हालांकि, दोनों की ऑफिशियल मुलाकात एक फैमिली डिनर के दौरान हुई थी। ताहिरा ने अपनी और आयुष्मान की पहली मुलाकात का जिक्र एक इंटरव्यू में करते हुए बताया, 

"एक बार उनके पिता उन्हें और उनकी मां को अपने दोस्त के घर डिनर के लिए लेकर गए थे। निर्देशक ने ये भी बताया कि उनके पिता ने उन्हें ये भी बताया कि उनके दोस्त ज्योतिष हैं। उन्होंने अपने दोस्त (आयुष्मान खुराना) को फोन करके अपनी खुशी बताई और कहा कि वह ज्योतिषी अंकल से अपने एंट्रेंस एग्जाम के बारे में पूछेंगे, लेकिन जब ताहिरा वहां पहुंची तो आयुष्मान खुराना पहले से ही वहां मौजूद थे, जिससे उन्हें ये पता चला कि आयुष्मान उनके बेटे हैं, जिनका जिक्र उनके पिता ने किया था"

बोर्ड एग्जाम की तैयारी के दौरान आयुष्मान खुराना ने किया था प्रपोज

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप अपनी पहली मुलाकात के बाद ही दोस्त बन गए थे और दोनों ने चंडीगढ़ में अपना कॉलेज भी साथ-साथ किया। स्कूल समय पर शुरू हुई ये लव स्टोरी सिर्फ कॉलेज तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि दोनों ने साथ में थिएटर में भी काम किया।

View this post on Instagram

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

इतना ही नहीं, अपने सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना ने ताहिरा के लिए प्यार बरसाते हुए बताया था कि साल 2001 में जब वह दोनों अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे थे, तो उस दौरान उन्होंने 1 बजकर 48 मिनट पर फोन पर उन्होंने ताहिरा कश्यप से अपने प्यार का इजहार किया था।

शादी के वक्त अकाउंट में थे इतने रुपए

11 साल के लम्बे इंतजार के बाद फाइनली नवंबर 2011 में ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना ने सभी रीति-रिवाजों के साथ सात-फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना। आयुष्मान खुराना ने अपने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि जब उनकी निर्देशक से शादी हुई थी, तो उस वक्त उनके अकाउंट में सिर्फ 10 हजार रुपए थे।

यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana Birthday: आसान नहीं थी बॉलीवुड की राह, शादियों में गाकर कमाया पैसा, इस फिल्म ने बदली किस्मत

आयुष्मान ने ये भी बताया था कि शादी के बाद जब वह पैसों के मोहताज थे, तो ताहिरा ने ही प्रोफेशनली तौर पर एक्टर को ये कहते हुए संभाला था कि उन्हें उनके टैलेंट पर पूरा भरोसा है।

संघर्ष की वजह से शादी के बाद चार साल तक रहा लॉन्ग डिस्टेंस

आयुष्मान खुराना ने छोटे भाई अपारशक्ति खुराना ने बताया कि शादी के बाद जब उनके भाई मुंबई में संघर्ष करने आए थे तो कैसे चार साल तक भाभी को उनके बिना चंडीगढ़ में अकेले रहना पड़ा था। पहले बेटे विराज के जन्म के बाद भी आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने लॉन्ग डिस्टेंस में रहकर अपनी शादी को संभाला। 

लेकिन जब उनकी बेटी अनुष्का पैदा हुईं, उसके बाद उनकी पत्नी मुंबई में शिफ्ट हुईं। रिपोर्ट्स की मानें तो जब आयुष्मान खुराना मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे, तो ताहिरा कश्यप ही थीं, जो उनकी सबसे बड़ी हिम्मत बनी हुई थीं। ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना की शादी को 12 साल और उनके रिश्ते को 22 साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों में आज भी भरपूर प्यार है।

यह भी पढ़ें: Dream Girl 2 Collection: 'जवान' की आंधी में लड़खड़ाई ड्रीम गर्ल 2, कछुए की रफ्तार से बढ़ रही 100 करोड़ की तरफ