विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lahore 1947 से टक्कर लेगी इमरान हाशमी की Awarapan 2, नई रिलीज डेट की हुई घोषणा

Published: Tue, 21 Apr 2026 01:02 PM (IST)

अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

इमरान हाशमी की आवारापन 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

इमरान हाशमी की आवारापन 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. आवारापन 2 की रिलीज डेट का हुआ एलान

  2. इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म

  3. इस दिन रिलीज होगा आवारापन का सीक्वल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर किसी हिंदी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वह अभिनेता इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 है। लंबे समय से इमरान की आवारापन 2 की चर्चा चल रही है। बीते साल फिल्म का आधिकारिक एलान हुआ था और ये मूवी इस महीने अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। 

लेकिन किसी कारण आवारापन 2 की रिलीज डेट में बदलाव किया गया और अब मेकर्स की तरफ से इसकी नई रिलीज डेट का आधिकारिक एलान किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इमरान की आवारापन 2 सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी। 

आवारापन 2 कब होगी रिलीज

विशेष फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले आवारापन 2 का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्शन की कमान निर्देशक नितिन कक्कड़ कर रहे है, जबकि कास्ट में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। अब विशेष फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर आवारापन 2 के कुछ लेटेस्ट पोस्टर्स और रिलीज डेट की जानकारी साझा की है, जिसके आधार पर 14 अगस्त 2026 को ये मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Sunny Deol से टकराएंगे इमरान हाशमी, स्वतंत्रता दिवस पर होगा महाक्लैश?

आवारापन 2 की रिलीज डेट की घोषणा के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और वे इसकी रिलीज के लिए बेसब्री से से इंतजार करने लगे हैं। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में एंट्री लेने के लिए आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस क्लैश अभिनेता सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म लाहौर 1947 से होगा, जो उस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी। 

19 साल बाद आ रहा है सीक्वल

इमरान हाशमी स्टारर आवारापन को पहली बार साल 2007 में रिलीज किया गया था। फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था। कमर्शियल तौर पर आवारापन फ्लॉप रही थी, लेकिन टीवी पर आने के बाद इसको काफी सफलता मिली और आज भी इमरान की इस मूवी को कल्ट माना जाता है। अब देखना ये होगा कि 19 साल के लंबे इंतजार के बाद क्या आवारापन 2 सफलता हासिल कर पाती है या नहीं। 

यह भी पढ़ें- 'मुझे धुरंधर 2 से कोई...' मुकेश भट्ट ने बताया Awarapan 2 में क्यों हो रही देरी, इस वजह से फंसा मामला