विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya Shetty ने जन्मदिन के मौके पर पति KL Rahul पर लुटाया प्यार, शेयर की बेडरूम फोटो

Published: Thu, 18 Apr 2024 06:17 PM (IST)

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने इंस्टाग्राम पति केएल राहुल के जन्मदिन पर उनके साथ दो फोटोज शेयर की है जिसमें ...और पढ़ें

KL Rahul And Athiya Shetty (Photo Credit Instagram)
KL Rahul And Athiya Shetty (Photo Credit Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को अपने जन्मदिन के मौके पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। ससुर सुनील शेट्टी से लेकर साले साहब अहान शेट्टी ने भी उन्हें बर्थडे विशेस दी हैं। वहीं अब शाम होते-होते वाइफ और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने भी पति को विश करते हुए प्यार लुटाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ अनसीन फोटोज पोस्ट किए हैं, जिसमें वह पति के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Suniel Shetty ने दामाद केएल राहुल को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- 'मैं तुम्हें पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं'।

अथिया ने शेयर की रोमांटिक फोटोज

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज की झलक दिखाई है, जिसमें वह पति केएल राहुल के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में दोनों लेटे हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट में हैं जिसमें एक-दूसरे को प्यार भरे अंदाज में गले लगाते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के साथ अथिया ने दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है, उन्होंने लिखा, 'मेरे पूरे जीवन के लिए मेरा पूरा दिल...जन्मदिन मुबारक हो, मेरे सब कुछ'।

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

अथिया और राहुल की लव स्टोरी  

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी साल 2023 को शादी की थी। दोनों की शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में हुई थी । इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए थी, जिसके बाद दोनों ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर शादी रचाई। 

कैसा रहा अथिया का फिल्मी करियर 

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने साल 2015 में फिल्म हीरो से अपना डेब्यू किया था ।  इसके बाद वह साल 2017 में मुबारकां, 2018 में नवाबजादे और 2019 में उनकी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर फिल्म में नजर आई। एक्ट्रेस की पर्दे पर एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। हालांकि, काफी समय से वह एक्टिंग से दूर हैं । 

यह भी पढ़ें- Athiya Shetty और KL Rahul बनने वाले हैं पेरेंट्स? नाना बनने की बात पर सुनील शेट्टी ने किया ये खुलासा