Move to Jagran APP

अथिया शेट्टी को जन्मदिन पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कुछ इस अंदाज में किया विश, देखें तस्वीरें

Athiya Shetty KL Rahul Rumored Love Story क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के डेट करने की खबरें अक्सर मिडिया में आती रहती हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 08:17 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 08:17 PM (IST)
अथिया शेट्टी को जन्मदिन पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कुछ इस अंदाज में किया विश, देखें तस्वीरें
अथिया शेट्टी को जन्मदिन पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कुछ इस अंदाज में किया विश, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएनl सुनील शेट्टी की बेटी और फिल्म अभिनेत्री अथिया शेट्टी का आज जन्मदिन हैl उन्हें जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैंl अथिया को दोस्तों और प्रशंसकों से समान रूप से बधाई मिल रही है। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देने वालों में क्रिकेटर केएल राहुल भी शामिल है। क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के डेट करने की खबरें अक्सर मिडिया में आती रहती हैl

loksabha election banner

हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की हैंl अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में क्रिकेटर केएल राहुल ने अथिया शेट्टी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की और बस इसे बंदर की इमोजी के साथ ‘हैप्पी बर्थडे’ कमेंट कर शेयर किया। यह तस्वीर संभवतः एक कैफे में ली गई है, के एल राहुल अथिया की आंखों में देख रहे है वहीं अथिया हंस रही है।

दोनों की यह फोटो डिनर डेट पर स्पॉट किए जाने के बाद ठीक एक महीने बाद दोनों की एक साथ यह तस्वीर सामने आई है। हालांकि रुमर्ड लव बर्ड्स की जोड़ी को देखने के लिए लंबे समय से प्रशंसक बेकरार थे, लेकिन इन तस्वीरों ने अब तक ऑनलाइन शेयर नहीं किया गया था। इस फोटो को देखकर लोग इस बात के भी कयास लगा रहे है कि क्या दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सार्वजानिक कर रहे हैं? फिल्म अभिनेत्री अथिया शेट्टी बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैंl

इसके अलावा वह फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी के तौर भी जानी जाती हैंl केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है और वह भारत के लिए कई मैचेस खेल चुके हैंl अथिया शेट्टी ने सूरज पंचोली के साथ फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इसके अलावा वह फिल्म मुबारकां में भी अर्जुन कपूर के साथ काम कर चुकी हैंl फिल्मों में काम करने को लेकर वह उत्साहित रहती हैंl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.