विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janhvi Kapoor के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग पोज देते नजर आए बोनी कपूर, तो क्या पापा ने मंजूरी दे दी?

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2022 12:26 PM (IST)

Anil kapoor Birthday Party शनिवार को अनिल कपूर ने धूमधाम से अपना बर्थडे मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर ...और पढ़ें

anil kapoor birthday party Janhvi Kapoor rumored boyfriend
anil kapoor birthday party Janhvi Kapoor rumored boyfriend

नई दिल्ली, जेएनएन।  अनिल कपूर के जन्मदिन का कपूर फैमिली ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कुछ क्लोज फ्रेंड्स को भी इनवाइट किया गया था।  भाई और फिल्म निर्माता बोनी कपूर, उनकी बेटी जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी पार्टी में शामिल हुए। बोनी ने शिखर के साथ उनके कंधे पर हाथ रखकर पैपराजी को पोज भी दिए।

जाह्नवी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग नजर आए बोनी कपूर

इस पार्टी में बोनी कपूर पर्पल कलर के कुर्ता-पायजामा में थे और शिखर के साथ अनिल कपूर के बंगले के सामने तस्वीरों के लिए पोज देने पहुंचे। शिखर ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में थे। जाह्नवी को वन-शोल्डर, शॉर्ट सिल्वर ड्रेस में आते देखा गया, लेकिन गेट पर उन्होंने अकेले ही पोज दिया। उनकी बहनें खुशी कपूर और अंशुला कपूर भी स्पॉट की गईं। खुशी जहां पीले रंग की स्ट्रैपलेस ड्रेस में थी, वहीं अंशुला पोल्का-डॉट आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

शिखर संग दिया पोज

जाह्नवी कपूर और शिखर कुछ साल पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया था। अब उन्हें कई मौकों पर एक बार फिर साथ देखा गया है। जाह्नवी हाल ही में एक छोटी छुट्टी के लिए मालदीव गई थीं और फैंस ने बताया था कि शिखर उनके ट्रैवल कर रहे थे क्योंकि उन्होंने उसी बैकग्राउंड  से अपनी सिंगल तस्वीर शेयर की थी। दोनों ने मालदीव में सेम लोकेशन से तस्वीर शेयर की थी।

मालदीव में भी साथ थे जाह्ववी-शिखर?

इसके अलावा शिखर भी जाह्नवी के साथ पिछले हफ्ते दिल्ली में एक स्टोर लॉन्च में शामिल हुए थे। एक वीडियो जिसमें ये दोनों इवेंट में एक शख्स से बात करते दिख रहे हैं, इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ। जाह्नवी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर शिखर ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया है।

कौन है शिखर पहाड़िया?

बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। फिल्म मेकर करण जौहर ने भी चैट शो कॉफी विद करण 7 में जाह्नवी और शिखर के बीच डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि की थी।वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर को आखिरी बार बोनी कपूर की होम प्रोडक्शन मिली में देखा गया था। यह एक एक थ्रिलर थी और सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही ओटीटी पर उनकी गुडलक जैरी भी रिलीज हुई थी। जिसमें लोगों ने उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16 Elimination: सबसे शॉकिंग एलिमिनेशन में रातों रात बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, अब्दु रोजिक की हुई वापसी

कंगना रनोट को पद्मश्री दे दिया, हमें तो सरकार नोटिस नहीं करती' साउथ एक्ट्रेस जयसुधा का छलका दर्द