40 एपिसोड की है आशा नेगी की 'Ali Baba Aur 40 Bhoot', बोलीं- 'कभी-कभी शूटिंग के दौरान मुझे...'
आशा नेगी इन दिनो जियो हॉटस्टार (JioHotstar) की वेब सीरीज को लेकर तारीफें बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ...और पढ़ें
-1790324861978_m.webp)
आशा नेगी से खास बातचीत/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
आशा नेगी ने अली बाबा 40 भूत के आगे के एपिसोड पर की बात
अनुराग बसु की पहली फिल्म के लिए आशा ने नहीं दिया था ऑडिशन
एक्ट्रेस ने बताया टीवी और फिल्मों-सीरीज के बीच का फर्क
दीपेश पांडे, मुंबई। साल 2009 में मिस उत्तराखंड बनने के बाद अभिनेत्री आशा नेगी ने टीवी धारावाहिकों से अपना अभिनय सफर की शुरुआत की। पिछले काफी समय से वह टीवी से दूरी बनाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इसी क्रम में वह जियो हाटस्टार(Jio Hotstar) पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज अली बाबा और 40 भूत (Ali Baba aur 40 Bhoot) में अली यानी अलीशा की भूमिका में नजर आई।
कुल 40 एपिसोड का है अली बाबा और 40 भूत
इस शो में उनकी एंट्री शूटिंग शुरू होने से बस कुछ दिनों पहले आखिरी पलों में हुई। वह बताती हैं, "मैं भाग्य में बहुत ज्यादा भरोसा रखती हूं। जब कुछ होना होता है, वो होकर ही रहता है। विशाल (अभिनेता विशाल वशिष्ठ) इस शो से पहले से ही जुड़े हुए थे। हम दोनों को एक ही टीम मैनेज करती है। मेरी टीम ने मुझे समझाया कि यह शो अच्छा है। तो मेरे लिए भी इस शो से जुड़ने का निर्णय लेना मुश्किल नहीं था। मीटिंग के दौरान शो के निर्माता निर्देशक ने बताया कि यह काम चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन मजा भी आएगा।"
आगे शो में चुनौतियों पर आशा कहती हैं, "शो के 40 एपिसोड हैं, तो बहुत सारी चीजें याद रखनी थी। मुझे इस बात का ध्यान रखना था कि पहले एपिसोड से लेकर आखिरी एपिसोड तक मेरे पात्र के साथ क्या हो रहा है? चूंकि, सारे सीन क्रमवार नहीं शूट किए गए हैं, तो कभी-कभार शूटिंग के दौरान मुझे पता नहीं होता था कि मेरे सीन के आगे-पीछ क्या घटित हुआ है? ऐसे में सही हाव-भाव देना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था। इसके अलावा मैं जल्दी उठने वाली और जल्दी सोने वाली लड़की हूं। तो मेरे लिए नाइट शिफ्ट में शूट करना भी चुनौतीपूर्ण रहा।"

लूडो के लिए आशा ने नहीं दिया था ऑडिशन
साल 2019 में वेब सीरीज बारिश से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने वाली आशा ने आगे अनुराग बासु निर्देशित फिल्म लूडो में भी काम किया। डिजिटल प्लेटफॉर्म और फिल्मों में अपने सफर पर आशा कहती हैं, "बारिश मेरी पहली वेब सीरीज थी। उसमें मुझे मजा आया, मुझे लगा कि यहां तो कुछ नया है। दो-ढ़ाई महीने में काम खत्म हो जाता है और फिर आप कुछ दूसरा प्रोजेक्ट कर सकते हैं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "ऐसे ही एक दिन मुझे अनुराग दादा (फिल्मकार अनुराग बासु) के आफिस से फोन आया। उन्होंने मुझसे फिल्म के लिए पूछा कि क्या आप इसे करना चाहेंगी? तब मैंने आश्चर्य से पूछा कि कोई ऑडिशन नहीं होगा? तो उन्होंने कहा नहीं। मेरे लिए तो वह फिल्म करना एक अलग अनुभव था। ऊपर से अनुराग दादा की शूट करने का स्टाइल भी अलग है। कोई स्क्रिप्ट नहीं देते हैं, बस कहा कि चलो वॉक पर चलते हैं। वॉक के दौरान उन्होंने मुझे बताया कि मेरे सीन में क्या हो रहा है।"

दो ढाई महीने के प्रोजेक्ट्स करने में मजा आ रहा है
आशा नेगी ने आगे कहा, "मैंने कभी भी अपने मन में यह नहीं सोचा था कि मुझे बस फिल्में ही करनी है, न आज भी ऐसी सोच है। बस आज कल मुझे अलग-अलग भूमिकाएं निभाने, अच्छे प्रोजेक्ट्स से जुड़ने और लंबी प्रतिबद्धताएं न होकर दो-ढ़ाई महीने वाले प्रोजेक्ट्स करने में बहुत मजा आ रहा है।"
