पोती को गायिका बनाने में जुटी हैं आशा ताई
मशहूर पाश्र्व गायिका आशा भोंसले अपनी पोती को गायकी के गुर सिखाने में व्यस्त हैं। आशा के पुत्र आनंद की बेटी 12 वर्षीय जनाई ने
By Edited By: Published: Tue, 15 Jul 2014 07:59 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jul 2014 08:06 AM (IST)
मुंबई। मशहूर पाश्र्व गायिका आशा भोंसले अपनी पोती को गायकी के गुर सिखाने में व्यस्त हैं। आशा के पुत्र आनंद की बेटी 12 वर्षीय जनाई ने वर्ष 2013 में आई फिल्म 'माई' से करियर की शुरुआत कर दी है। फिल्म में आशा भोंसले ने ही प्रमुख भूमिका निभाई थी।
इस साल की शुरुआत में दादी पोती ने एक पुरस्कार समारोह में हिस्सा भी लिया था। बकौल आशा, 'मैंने अपनी जिंदगी में गायन, अभिनय, टीवी शो, स्टेज शो सब किया है। मेरा अगला लक्ष्य मेरी पोती को एक पाश्र्व गायिका के रूप में परिपक्व करना है। जनाई की आवाज बहुत प्यारी है। मेरी और लता दीदी की आवाज की खनक उसमें सुनाई देती है।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें