आशा भोसले को दिख गई इस 'देसी गर्ल' में अपनी छवि
आशा भोसले ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी आत्मकथा लिखने का काम पूरा कर लिया है।
मुंबई। लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले को 'क्वांटिको गर्ल' में अपनी छवि नजर आने लगी है और अब आशा ताई चाहती हैं कि बड़े परदे पर अगर कोई आशा बने तो वो हो सिर्फ प्रियंका चोपड़ा।
मुंबई में गुरुवार को आशा भोसले का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने दिल की एक बात कह दी। आशा ने कहा कि अगर उनकी जीवन पर कोई फिल्म बनती है तो प्रियंका चोपड़ा सबसे अच्छी च्वायस होगी क्योंकि प्रियंका भी अच्छा गाती है और एक गायक ही उनकी जिंदगी के मर्म को समझ सकता है। आशा भोसले ने पंचम दा पर बायोपिक बनाये जाने की इच्छा जताई और कहा कि इसमें उनके ऐसे गानों को शामिल किया जाना चाहिए तो अब तक रिलीज नहीं हुए हैं। आशा भोसले ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी आत्मकथा लिखने का काम पूरा कर लिया है।
आंखे-२ विवादों में , अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर सहित चार को नोटिस भेजने की तैयारी
प्रियंका चोपड़ा को अगर आशा भोसले की ये ख्वाहिश पूरी करनी है तो अपने गले की तैयारी पूरी रखनी पड़ेगी। वैसे उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मेरी कॉम की जिंदगी पर बनी फिल्म में काम करने के लिए कड़ी वर्जिश की थी।