विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौत से पहले Asha Bhosle ने गाया था ये गीत, महीने भर पहले रिलीज हुआ था आखिरी गाना

Published: Sun, 12 Apr 2026 08:09 PM (IST)

आशा भोसले ने अपने निधन से पहले यूके के वर्चुअल बैंड गोरिल्लाज के साथ एक यादगार कोलैबोरेशन किया था। उनकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूं तो बहुमुखी प्रतिभा की धनी आशा जी (Asha Bhosle) ने कई बेहतरीन गाने गाए हैं। लेकिन अपने निधन से पहले गायिका ने यूके के बैंड गोरिल्लाज (Gorillaz - The Shadowy Light) के साथ एक ऐसा कोलैबोरेशन किया जिसे दुनिया हमेशा याद रखेगी।

जी हां, उनकी मृत्यु से कुछ सप्ताह पहले ही आशा ने इंडिया से इंस्पॉयर्ड एल्बम 'द माउंटेन' (पर्वत) में अपनी आवाज दी थी। इसी एल्बम में 'द शैडोई लाइट' भी शामिल है, जिसमें इस महान गायिका ने अपनी अंतिम प्रस्तुति दी है।

ग्रुप में हैं चार फिक्शनल कैरेक्टर्स

इस गाने में ग्रुफ राइस, बांसुरी वादक अजय प्रसन्ना और सरोद वादक अमान और अयान अली बंगश के एक अनोखे ग्रुप ने काम किया, जो इंडियन क्लासिकल को ब्रिटिश ऑल्ट-पॉप के साथ ब्लेंड करता है। इस गाने की रिकॉर्डिंग भारत में ही हुई थी और इसमें सितार वादक अनुष्का शंकर भी नजर आई थीं।

Asha (14)

गोरिल्लाज एक प्रसिद्ध वर्चुअल बैंड है, जिसके 4 फिक्शनल एनिमेटेड सदस्य हैं। इनका नाम टू-डी, मर्डोक निकल्स, नूडल और रसेल हॉब्स है। इसे संगीतकार डेमन अल्बर्न (संगीत देते हैं) और कलाकार जेमी हेवलेट (आर्ट एंड एनिमेशन) ने बनाया गया है।


यूके के बैंड गोरिल्ला की कहानी?

92 साल की उम्र में आशा जी ने ऐसा कोलैबोरेशन किया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। ये कोलैबोरेशन जिस ब्रांड के साथ है उसकी कहानी आपको हैरान कर देगी।

हम अक्सर गाने के साथ सीन्स या फिर उसके पीछे एक चेहरा ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं लेकिन सोचों की एक ऐसा गाना जिसके पीछे कोई चेहरा ही ना हो, ये सुनकर आपको कैसा लगेगा? हम बात कर रहे हैं यूके के ब्रांड है गोरिल्लाज, ये दुनिया का पहला वर्चुअल ब्रांड है। गोरिल्ला कोई छोटा-मोटा ब्रैंड नहीं। इनके नाम ग्रैमी अवॉर्ड से लेकर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड से लेकर कई खिताब है। इनके नाम बिलियनस ऑफ व्यूज।

ग्रुप के सारे मेंबर्स हैं वर्चुअल क्रिएटर्स

इसके सारे मेंबर्स वर्चुअल क्रिएटर्स हैं। गोरिल्लाज का मानना है कि किसी आर्सिटस्ट को किसी शक्ल या इमेज में नहीं बांधना चाहिए। अक्सर ग्लोबल आर्टिस्ट आशा जी के गानों का सैंपल करते रहे हैं। इसी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए गोरिल्लाज ने सीधे आशा जी के साथ कोलैब किया है। इनके नए एल्बम द माउनटेन में पूरा इंडियन इंफ्लूएंस है।

आशा भोसले ने ये गाना इतने इमोशन्स के साथ गाया है कि सुनकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।