विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बहुत फर्क है...' रणबीर कपूर की Ramayana से 'आदिपुरुष' की तुलना पर अरुण गोविल की दो टूक

Published: Mon, 02 Feb 2026 01:57 PM (IST)

Ramayana vs Adipurush: टीवी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल आने वाले समय में ...और पढ़ें

रामायण और आदिपुरुष की तुलना पर बोले अरुण गोविल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायण और आदिपुरुष की तुलना पर बोले अरुण गोविल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता और सांसद अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका अदा कर हर किसी का दिल जीता। आने वाले समय में अरुण निर्देशक नितेश तिवारी और एक्टर रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण में नजर आएंगे, जिसमें वह राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। 

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अरुण गोविल से प्रभास की आदिपुरुष और रणबीर कपूर की रामायण (Adipurush vs Ramayana) के बीच तुलना को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर अरुण ने बेबाक अंदाज से अपनी राय रखी। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कहा है। 

आदिपुरुष संग रामायण की तुलना पर बोले अरुण गोविल

बतौर अभिनेता अरुण गोविल का कद हिंदी सिनेमा में काफी ऊंचा रहा है। खासतौर पर दूरदर्शन की रामायण से उन्हें जो लोकप्रियता हासिल हुई है, उसके बारे में जितनी बात की जाए उतनी कम है। हाल ही में अरुण FWICE और सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट के एक खास इवेंट में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana को लेकर 'राम' और 'सीता' के बीच क्या हुई अनबन? दीपिका के बयान पर बोले अरुण गोविल

ramayana

इस दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई संग खास बातचीत में उनसे आदिपुरुष और रामायण की तुलना को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर एक्टर ने दो टूक राय रखते हुए कहा- इन दोनों फिल्मों के बीच किसी भी तरह से कोई तुलना नहीं हो सकती। रामायण और आदिपुरुष में बहुत फर्क है। 

arungovil

इस तरह से अरुण गोविल ने इन दोनों मूवीज की तुलना वाले सवाल को खारिज कर दिया। मालूम हो कि साल 2022 में निर्देशक ओम राउत के निर्देशन में बनने वाली आदिपुरुष कमर्शियल तौर पर फिसड्डी रही थी और इस मूवी को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। फिल्म के कई सीन्स और डायलॉग्स को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला था, जिसके चलते आदिपुरुष असफलता की भेंट चढ़ गई थी। 

कब रिलीज होगी रामायण

रणबीर कपूर स्टारर रामायण की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस माइथोलॉजिकल फिल्म को दो भागों में बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा, जिसके आधार पर रामायण का पहला भाग इस दीवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल 2027 में दीवाली पर आएगा। 

यह भी पढ़ें- Border 2 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर होगा Sunny Deol का राज, 8 अपकमिंग फिल्मों से उड़ाएंगे गर्दा