विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Article 370: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का गाना 'दुआ' फैंस को आया पसंद, बोले- फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर सकते

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 04 Feb 2024 07:48 PM (IST)

Article 370 यामी गौतम स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे ...और पढ़ें

रिलीज हुआ 'दुआ' गाना (Photo Credit: Instagram)
रिलीज हुआ 'दुआ' गाना (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम जल्द 'आर्टिकल 370' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अब दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने इसका गाना 'दुआ' भी रिलीज कर दिया।

इस गाने की को लोगों से और भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जुबिन नौटियाल और शाश्वत सचदेव की आवाज में इस गाने को शाश्वत सचदेव ने ही संगीत दिया है। यह खूबसूरत गाना देश के उन सभी नायकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की। इस फिल्म में यामी गौतम एक खुफिया अधिकारी का किरदार निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Article 370 Teaser: घाटी से धारा 370 हटाए जाने का ताना-बाना यामी गौतम की 'आर्टिकल 370', रिलीज हुआ लेटेस्ट टीजर

दर्शकों को पसंद आया गाना

यामी गौतम की फिल्म का यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाना रिलीज होने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जुबिन नौटियाल और शाश्वत सचदेव की आवाज में यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'इस गाने का लंबे समय से इंतजार था'।

View this post on Instagram

A post shared by Saregama India (@saregama_official)

वहीं, कुछ लोगों ने यामी की भी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ' यामी आप वर्दी में शानदार लग रही हैं। हम आपको सिनेमाघरों में देखने के लिए दिनों की गिनती कर रहे हैं'। एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यामी हमेशा हमारे समाज के लिए अच्छा संदेश देती हैं, हर फिल्म में उनका अलग लुक होता है'।

कब रिलीज होगी फिल्म आर्टिकल 370

आर्टिकल 370 का टीजर सामने आने के बाद से ही इसकी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है। वहीं, इस मूवी की रिलीज डेट की बात करें, तो यामी गौतम स्टारर ये फिल्म 23 फरवरी, 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। बता दें कि फिल्म उरी-द सर्जिलक स्ट्राइक के निर्देशक और यामी गौतम के पति आदित्य धर ही इस फिल्म के निर्माता की बागडोर भी संभाले हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Article 370: 'वादी से वादे' तक की कहानी Yami Gautam की 'आर्टिकल 370', इस दिन रिलीज होगा टीजर