Article 15 Box Office Collection Day 16: जानें, Ayushmann khurrana की फिल्म ने अब तक कमाए कितने करोड़
आयुष्मान खुराना (Ayushmann khurrana) की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ (Article 15) ने अपने रिलीज के तीसरे सप्ताह में शनिवार तक 55.83 करोड़ रुपए कमा लिया हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Article 15 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना (Ayushmann khurrana) की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ (Article 15) ने अपने रिलीज के तीसरे सप्ताह में शनिवार तक 55.83 करोड़ रुपए कमा लिया हैं। यानी फिल्म का 16वें दिन का कलेक्श लगभग 60 करोड़ हो गया है। हालांकि फिल्म के पहले दिन से अबतक की कमाई देखें तो बहुत शानदार नहीं रही है, लेकिन स्टोरी के मामले में फिल्म और आयुष्मान की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है।
आयुष्मान के सामने लेकिन अब रितिक रोशन भी आ गए हैं। रितिक की फिल्म ‘सुपर 30’ भी इसी शुक्रवार यानी 12 जुलाई को रिलीज हुई है। रिलीज से बाद से फिल्म अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। सुपर 30 ने तीन दिन में 30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘आर्टिकल 15’ को इससे नुकसान हो सकता है।
#Article15 jumps again... Inches closer to ₹ 60 cr... [Week 3] Fri 1.25 cr, Sat 2.15 cr. Total: ₹ 55.83 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) July 14, 2019
इससे पहले फिल्म की कमाई के बारे में बताते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा था, 'आर्टिकल 15 के तीसरे सप्ताह की शुरुआत सधी हुई है। फिल्म ने शुक्रवार को कुल 1.25 करोड़ रुपए का व्यापार किया। अब तक इसकी कुल कमाई 53.68 करोड़ रुपए हो गई है।
#Article15 begins Week 3 on a steady note... [Week 3] Fri 1.25 cr. Total: ₹ 53.68 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 13, 2019
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप