विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ekta Kapoor Case: वेब सीरीज में सैनिक के दिखाए गए आपत्तिजनक सीन के चलते एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

By JagranEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 28 Sep 2022 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 01:30 PM (IST)

एकता कपूर की वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर उनके खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी ...और पढ़ें

Ekta Kapoor, Shobha Kapoor, Photo Credit Instagram
Ekta Kapoor, Shobha Kapoor, Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Ekta Kapoor Shobha Kapoor: एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर एक बार मुसीबत फंसती नजर आ रही हैं। बुधवार को उनके खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। दरअलस, एकता कपूर की वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया। जो दो साल पहले रिलीज हुई थी। इस सीरीज में आपत्तिजनक सीन्स को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। अब सैनिकों के अपमान के इस मामले में एकता और शोभा कपूर के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

सैनिकों के अपमान का है मामला

दरअसल, इस वेब सीरीज में सैनिकों के अपमान का मामला है। इसमे कई सारे आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए है। उन्हीं में से एक सीन सैनिक की पत्नी से जुड़े आपत्तिजनक सीन्स भी शामिल है। इसी को लेकर बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

एकता कपूर ने दी थी अपनी सफाई

खबरों के मुताबिक एकता कपूर ने इस मामले को लेकर अपनी सफाई भी पेश की थी। उन्होंने ने कहा था कि इस मामले में जानकारी जैसे ही उन्हें मिली उन्होंने तुरंत वेब सीरीज से इस सीन को हटवा दिया था। इसके साथ ही एकता ने अपनी गलती मानते हुए लोगों से माफी भी मांगी थी।

सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने कराया था मामला दर्ज

इस मामले को सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने दर्ज कराया था। शंभू कुमार का कहना था कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की सेवा करते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाना चाहिए लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी को गलत तरीके से दिखाया गया है। बता दें एकता कपूर की ये वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज की गई थी। 

यह भी पढे़ं- Chup Box Office Day 5: वीक डे पर धीमी पड़ रही है सनी देओल की 'चुप', पांचवें दिन हुई बस इतनी ही कमाई

यह भी देखें-